CJI सूर्यकांत ने दिल्ली के हालात और विपक्ष से मुलाकात का अनुरोध ठुकराने पर क्या कहा?
क्या है खबर?
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली के हालात और सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के अनुरोध को ठुकराने के मामले में अपना बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मुझे कल उनका पत्र मिला और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया। पत्र पर परसों की तारीख थी। मैं कल बाहर था, इसलिए मुझे यह पहले नहीं मिल पाया। मैंने कल रात जवाब दिया और उनसे न मिल पाने के कारण बताए हैं।"
बयान
सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं- CJI
CJI ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि पत्र में क्या लिखा है, इस बारे में आप उन्हीं से पूछें। मैंने इसकी गोपनीयता बनाए रखी है।"
उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। कोई भी याचिका दायर कर सकता है, चाहे वह आम नागरिक हो या निर्वाचित सदस्य। भारत के हर नागरिक को हमारे पास आने का अधिकार है। हम कानून के अनुसार उनकी बातें सुनेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें उनके अधिकार मिलें।"
कानून
दिल्ली के हालात पर क्या बोले CJI?
पत्रकारों ने CJI से पूछा कि दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और यहां जो हालात हैं, उसको लेकर वह क्या कहेंगे।
इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है, यह उनका विषय नहीं है।
बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने 57 स्टेशन बंद कर दिए थे और दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी पालन नहीं किया गया।
ट्विटर पोस्ट
CJI ने दिया बयान
Delhi: On the INDIA bloc leaders' request to meet him, CJI Surya Kant says, "I received their letter yesterday and replied to it last night. The letter was dated the day before yesterday, but I was away, so I received it yesterday. I have given certain reasons in my reply and… pic.twitter.com/ZzbU2DPZNB
— IANS (@ians_india) October 12, 2026