NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को होगा मतदान, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को होगा मतदान, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा
    महाराष्ट्र में बुधवार को सभी 288 सीटों पर होगा मतदान

    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को होगा मतदान, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 19, 2024
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को सभी 288 सीटों पर मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी है।

    इस चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के बीच कांटे के मुकाबले की उम्मीद है।

    सभी दलों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। इसको लेकर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

    आइए जानते हैं महाराष्ट्र में कल क्या खुला रहेगा और कहां काम बंद रहेगा।

    अवकाश

    बैंक और शेयर बाजार में नहीं होगा काम

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में भौतिक सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

    हालांकि, ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इससे ग्राहक बिना किसी व्यवधान के लेनदेन कर सकेंगे।

    इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में छुट्टी रहने से शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं होगा।

    कार्यालय

    सभी सरकारी कार्यालय और शराब की दुकानें रहेंगी बंद

    महाराष्ट्र में बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुंबई में सभी निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा सवेतन छुट्टी दी जाती है ताकि वे मतदान कर सकें।

    आपातकालीन कर्मचारियों को भी मतदान करने के लिए 4 घंटे का अवकाश दिया जाएगा।

    महाराष्ट्र सरकार ने मतदान के दिन को शुष्क दिवस घोषित किया है। ऐसे में कल पूरे राज्य में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

    जानकारी

    राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश

    महाराष्ट्र सरकार ने 20 नवंबर को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। ऐसे में युवा छात्र और कर्मचारी भी अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सरकार के इस कदम का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

    संचालन

    अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं रहेंगी चालू

    महाराष्ट्र में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह चालू रहेगा। मुंबई में मेट्रो और बेस्ट बस सेवा सहित प्रमुख आवागमन के विकल्प मध्य रात्रि तक संचालित रहेंगे। इससे मतदाताओं को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

    इसी तरह चुनाव के दिन अस्पताल, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और सभी मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी।

    आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, कर्मचारी मतदान के लिए पारी के अनुसार जा सकेंगे।

    समय

    कमोडिटी मार्केट का समय बदला

    महाराष्ट्र में चुनाव को देखते हुए कमोडिटी मार्केट का समय भी बदला गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह के सत्र यानी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा और कोई काम नहीं होगा।

    इसी तरह शाम के सत्र में आम दिनों की तरह शाम 5 से रात साढ़े 11:55 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी।

    चुनिंदा एग्रीकल्चर कमोडिटी के लिए रात 9 बजे तक विशेष विस्तार दिया गया है। इसी प्रकार, NCDX में दिनभर काम नहीं होगा।

    चुनाव

    महाराष्ट्र चुनाव में कड़ा होगा मुकाबला 

    पूरे महाराष्ट्र में सभी 1,00,186 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में महायुति और MVA के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।

    महायुति में भाजपा 149, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 59 सीटों चुनाव लड़ रही है।

    MVA में कांग्रेस 101, शिवसेना (UBT) 95 और NCP (शरद पवार) 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    विधानसभा
    एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की भाजपा समाचार
    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ का सामने आया CCTV फुटेज, दिख रही अव्यवस्था मुंबई
    एयरलाइंस और होटलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र से गिरफ्तार विमान दुर्घटना
    शरद पवार का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप, कहा- विमान संयंत्र को महाराष्ट्र से ले गए गुजरात शरद पवार

    विधानसभा

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार शशि थरूर
    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात  त्रिपुरा
    त्रिपुरा: विधानसभा में भाजपा विधायक ने देखी अश्लील फिल्म, वीडियो वायरल त्रिपुरा
    कर्नाटक: "भाजपा का कलंक" मिटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा को गौमूत्र से शुद्ध किया कांग्रेस समाचार

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: जिस अस्पताल में हुई 18 की मौत, उसके बगल में 'पांच सितारा' छात्रावास का उद्घाटन महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कहे थे अपशब्द महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप? शिवसेना समाचार
    शिवसेना मामला: स्पीकर का शिंदे गुट के पक्ष में फैसला, विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे पर लगी मुहर, अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय अजित पवार
    महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में बढ़ रहे किसानों की आत्महत्या के मामले, इस साल 483 ने दी जान किसान आत्महत्या
    महाराष्ट्र: ठाणे के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत, जांच समिति गठित महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं मनोज जारांगे पाटिल, जिन्होंने महाराष्ट्र में फिर उठाई मराठा आरक्षण की मांग?  महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025