Page Loader
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा हमले के ठीक बाद का वीडियो आया सामने, जवान ने किया नक्सलियों से मुकाबला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद का वीडियो आया सामने (तस्वीर: ट्विटर/@aminpathan54)

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा हमले के ठीक बाद का वीडियो आया सामने, जवान ने किया नक्सलियों से मुकाबला

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2023
02:28 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के ठीक बाद के क्षण देखे जा सकते हैं। यह वीडियो एक घायल जवान ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में एक जवान रेंगते हुए आता दिखाई दे रहा है, फिर वो नक्सलियों की फायरिंग का जवाब देता है। वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। कुछ लोग पीछे से बोल रहे हैं "उड़ गया, पूरा उड़ा गया।"

हमला

जवान ने बताया घटनाक्रम

एक जवान ने NDTV को बताया कि मंगलवार से सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे और बुधवार को जब वे अभियान से वापस लौट रहे थे, तब दोपहर 1ः30 बजे यह वारदात हुई। जवान ने बताया कि सात गाड़ियों के काफिले में तीसरे नंबर की गाड़ी को IED से निशाना बनाया गया। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई। धमाके के समय पीछे का वाहन 150 मीटर दूर था। हमले के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की थी।

ट्विटर पोस्ट

धमाके के बाद का वीडियो