Page Loader
वंदे भारत एक्सप्रेस: 180 नहीं, मात्र 81 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मात्र 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है (तस्वीर: ट्विटर/@BJP4APkisan)

वंदे भारत एक्सप्रेस: 180 नहीं, मात्र 81 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन

लेखन गजेंद्र
Apr 19, 2023
02:02 pm

क्या है खबर?

देश में सबसे तेज होने का दावा करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले दो साल से 180 नहीं, बल्कि 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। NDTV के मुताबिक, यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन के तहत मिली है। रेल मंत्रालय ने बताया कि ट्रेन 2021-22 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटे और 2022-23 में 81.38 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दौड़ी। यह सूचना RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने रेल मंत्रालय से मांगी थी।

रफ्तार

क्या रहा राजधानी और शताब्दी ट्रेनों का हाल?

RTI से जानकारी मिली कि इसी अवधि में 2021-22 में राजधानी ट्रेन की औसत रफ्तार 71.16 किमी प्रति घंटा, शताब्दी की 72.06 किमी, दुरंतो की 69.55 किमी, तेजस की 75.85 किमी और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार 53.12 किमी प्रति घंटा रही। 2022-23 में राजधानी की औसत रफ्तार 71.33, शताब्दी की 69.25, दुरंतो की 67.86, तेजस की 73.43 और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की 51.32 किमी प्रति घंटा रही। देश में 2022-23 के दौरान कुल 2,74,587 ट्रेनें लेट रहीं।