Loading...
रामनगर में बेखौफ बाघ बच्चों के सामने से दबोच ले गया घोड़ा, इलाके में दहशत फैली
रामनगर में बेखौफ बाघ बच्चों के सामने से दबोच ले गया घोड़ा

रामनगर में बेखौफ बाघ बच्चों के सामने से दबोच ले गया घोड़ा, इलाके में दहशत फैली

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार को दिनदहाड़े एक बेखौफ बाघ ने घोड़े का शिकार किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। बाघर ने रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन की कोसी रेंज में आबादी से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-309) में शिकार किया है। यह इलाका ढिकुली गांव में झूला पुल के पास है। घटना के समय वहीं पास के मैदान में बच्चे खेल रहे थे, जो बाघ को शिकार करता देख बुरी तरह चिल्लाने लगे।

घटना

लोगों की चीख सुनकर भी नहीं डरा बाघ

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 2 बजे झूला पुल के पास एक लावारिस घोड़ा घूम रहा था, तभी जंगल से निकलकर एक बाघ सामने आ गया और घोड़े को गरदन से दबोच कर जंगल के अंदर ले गया।

जिस समय बाघ घोड़े को जंगल के अंदर खींच रहा था, उस दौरान मौके पर लोग भी मौजूद थे, जो दूर खड़े होकर चीख रहे थे, लेकिन बाघ पर कोई असर नहीं पड़ा।

घटना का भयावह वीडियो भी आया है।

जांच

वन विभाग ने गश्त शुरू की

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। उसने आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अपने पालतू जानवरों को लावारिस न छोड़ने को कहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब बाघ ने सामने से आकर शिकार किया हो। बाघ 2 बार शिकार कर चुका है।

कोसी रेंज के रेंजर कृष्णा मेहरा ने कहा कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

रामनगर में बाघ के शिकार का वीडियो

ADVERTISEMENT