Page Loader
उत्तराखंड: पेड़ में फंसी गाय की गर्दन, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद बचाई जान
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पुलिसकर्मी ने गाय को बचाया (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

उत्तराखंड: पेड़ में फंसी गाय की गर्दन, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद बचाई जान

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2024
01:54 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय की गर्दन बुरी तरह एक पेड़ के बीच में फंसी दिख रही है। उसे कई घंटों की मशक्कत के बाद बचाया गया। यह घटना जिले के पाबो इलाके में घटी। इसका वीडियो उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक्स पर साझा किया गया है, जिसमें पुलिस ने बताया कि गाय की गर्दन पेड़ की 2 मोटी टहनियों के बीच बुरी तरह फंस गई थी।

राहत

कैसे बची गाय?

गाय फंसी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी नवीन पुरोहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी की सहायता से टहनियों को काटा और गाय को सकुशल बचाया। वीडियो में दिख रहा है कि गाय टहनियों के बीच फंसकर काफी तकलीफ में दिख रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाय बचाने में मदद की। इससे पहले पेड़ की टहनियों के बीच गाय की गर्दन फंसने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने बचाई गाय की जान