Page Loader
उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे से पटा, मार्ग अवरुद्ध
उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@polkholsab)

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे से पटा, मार्ग अवरुद्ध

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2023
11:30 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देखने को मिल रहा है। सोमवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण मलबे से पट गया। मलबा पड़ा होने से यातायात अवरुद्ध है। चमोली पुलिस ने बताया कि मलबे के कारण नंदप्रयाग और पुरसारी के पास मार्ग बंद हो गया है। लोगों को इस मार्ग से न आने-जाने की सलाह दी गई है। पुलिस की ओर से अवरुद्ध मार्ग का वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया गया है।

संकट

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 4 दिन से बंद

आजतक के मुताबिक, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से गिरे मलबे के कारण पिछले 4 दिन से बंद है। मार्ग को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भूस्खलन को देखते हुए प्रदेश में 300 से अधिक सड़कों को बंद किया गया है। इन मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को लगाया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

ट्विटर पोस्ट

भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध