Page Loader
उत्तर प्रदेश: नगर पालिका कर्मचारियों ने गरीब महिला विक्रेता पर दिखाई "ताकत", सब्जियां फेंकी; देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नगर पालिका के कर्मचारियों ने महिला की सब्जियां फेंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश: नगर पालिका कर्मचारियों ने गरीब महिला विक्रेता पर दिखाई "ताकत", सब्जियां फेंकी; देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2024
12:44 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें नगर पालिका कर्मचारी गरीब महिला पर अत्याचार करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पुल पर अपने 3 बच्चों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में सब्जियां बेच रही है। इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोग उसकी बात न सुनकर सब्जियों को नीचे फेंक देते हैं और पैर से कुचलते हैं। वीडियो उन्नाव के नवीन पुल का बताया जा रहा है।

अत्याचार

लोगों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की

दैनिक भास्कर के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है और नगर पालिका प्रशासन की ओर से नवीन पुल पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान नगर पालिका के कमर्चारियों ने न केवल महिला की सब्जियों को पुल से नीचे फेंका, बल्कि कुछ विक्रेताओं के तराजू और बांट भी छीन लिए। वीडियो वायरल होने के बाद एक्स उपयोगकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई और उन्नाव के जिलाधिकारी को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

ट्विटर पोस्ट

गरीब महिला की सब्जियां फेंकते नगर निगम कर्मचारी