Page Loader
वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट चढ़ गया उत्तर प्रदेश का पुलिसकर्मी, TTE ने फटकारा
वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया उत्तर प्रदेश का पुलिसकर्मी

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट चढ़ गया उत्तर प्रदेश का पुलिसकर्मी, TTE ने फटकारा

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2023
07:50 pm

क्या है खबर?

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करना उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने उसको काफी फटकार लगाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सीट पर आराम से बैठे नजर आ रहा है। इस दौरान एक TTE से वह बहस करते दिख रहा है। मामला गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है।

वंदे भारत

TTE बोले- दरवाजे पर खड़ा कीजिए

वीडियो में TTE पुलिसकर्मी से बोल रहे हैं, "आप क्यों चढ़ते हैं। आप बस से जाइए। हम लोग मौका-वौका नहीं देते हैं बिल्कुल भी, इस गाड़ी में। आप लोग मजाक समझे हैं क्या। जब आपको पता है कि इसमें अनुमति ही नहीं है तो क्यों करते हैं। चलिए इनको खड़ा करिए, गाड़ी रुक रही है। बाहर खड़ा करिए इनको।" इस दौरान पुलिसकर्मी TTE से लगातार एक मौका मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन TTE उनको अनसुना कर देते हैं।

ट्विटर पोस्ट

बिना टिकट वंदे भारत एक्सप्रेस पर चढ़े पुलिसकर्मी से बहस