Page Loader
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में दरोगा की दबंगई, आरोपियों को दी गोली मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा ने आरोपियों को गोली मारने की धमकी दी

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में दरोगा की दबंगई, आरोपियों को दी गोली मारने की धमकी

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2023
02:58 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में पुलिस की प्रताड़ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपियों को बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के हथकड़ी पहनाई गई। मामला लखनऊ के जानकीपुरम थाने बताया जा रहा है। वीडियो में 2 युवक दिख रहे हैं, जिनको थाने में हथकड़ी पहनाकर बैठाया गया है। इस दौरान वहां एक व्यक्ति ने इस पर विरोध जताया और पुलिस को हथकड़ी खोलने के लिए कहा। ये व्यक्ति आरोपियों के वकील बताए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो

वीडियो में क्या है?

वीडियो में आरोपी बता रहे हैं कि दरोगा ने कहा है कि अगर भागे तो इनको गोली मार देना। इस पर उनके साथ आए व्यक्ति कहते हैं, "अभी आने दो उनको, उन्हीं को गोली मरवाते हैं। देखते हैं कैसे मारते हैं।" हंगामे के बाद वीडियो में एक सिपाही आरोपियों की हथकड़ी खोलते नजर आ रहा है। आरोपियों को किस मामले के तहत थाने लाया गया था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ट्विटर पोस्ट

थाने में बैठे आरोपियों के हाथ में लगी हथकड़ी