Page Loader
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में पुलिसकर्मी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, कांग्रेस ने घेरा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस प्रताड़ना का आरोप

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में पुलिसकर्मी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, कांग्रेस ने घेरा

लेखन गजेंद्र
Jun 14, 2023
04:09 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक महिला को पुलिसकर्मी सड़क पर बाल से पकड़कर घसीट रही है। वहां खड़े अन्य पुलिसकर्मी उसे ऐसा करने से नहीं रोक रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया, 'पुलिसवालों को ऐसे अमानवीय कृत्यों का अधिकार कैसे मिल गया? क्या इनके लिए भारतीय कानून-व्यवस्था का कोई मायने-मतलब बचा ही नहीं है?'

वायरल

क्या है मामला?

कांग्रेस की ओर से साझा वीडियो मैलानी के कंधईपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव में 2 पक्षों में विवाद होने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची थी, लेकिन वहां हंगामा बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाना शुरू की और लोगों को घर से पकड़-पकड़कर पीटा। इस दौरान कई महिलाओं को घसीटने और पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है।

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर उठाए सवाल (चेतावनी- आपत्तिजनक भाषा)