उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के घर पर चली बुलडोजर
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मुन्ना यादव का घर गुरुवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया। उस पर पुलिस पर गोलीबारी करने का आरोप है।
जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया गांव में स्थित यादव का घर गिराने के लिए सुबह से ही पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी तैनात थे।
प्रशासन का कहना है कि यादव ने यह मकान अवैध अतिक्रमण कर बिना नक्शा पास कराए बनाया था।
कार्रवाई
मुन्ना यादव और उसके बेटे की गोलीबारी में मारा गया था एक पुलिसकर्मी
पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर छिबरामऊ जेपी सिंह अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर 25 दिसंबर को यादव के घर दबिश देने गए थे।
आरोप है कि यादव ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सचिन राठी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया।
बाद में पुलिस ने यादव और उसके बेटे को पैर में गोली मारकर पकड़ा। उनकी पत्नी पूर्व प्रधान श्यामा देवी भी पुलिस गिरफ्त में हैं।
ट्विटर पोस्ट
मुन्ना यादव का घर गिराया गया
House of Munna Yadav, who along with his son had fired upon a police team, was bulldozed by the local authorities in Kannauj, UP. A constable who had sustained bullet injuries during the firing incident had succumbed to his injuries. pic.twitter.com/OcU6zQu2DK
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) January 4, 2024