NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: पिता से मिलने जा रही 9 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला किया, मौत
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: पिता से मिलने जा रही 9 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला किया, मौत
    बिजनौर में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश: पिता से मिलने जा रही 9 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला किया, मौत

    लेखन गजेंद्र
    Dec 19, 2023
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 9 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने अचानक से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    घटना नहटौर थाना क्षेत्र के बढियोवाला गांव में घटी। प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची नैना अपने पिता महेंद्र से मिलने खेत पर जा रही थी, तभी नदी के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने पीछे से हमला किया।

    हमला

    ग्रामीणों की आवाज से भागा तेंदुआ

    तेंदुए के हमले में नैना बुरी तरह घायल हो गई। उसके चेहरे, गर्दन, पेट और पैरों पर काफी घाव थे। बच्ची की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया।

    वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को रात में और अकेले न निकलने की सलाह दी गई है।

    ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र झारखंड निवासी हैं और वह यहां गन्ने के खेत में मजदूरी करने आए थे।

    डर

    3 दिन से इलाके में घूम रहा है तेंदुआ

    ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि तेंदुआ पिछले 3 दिनों से इलाके में घूम रहा है और शिकायत के बाद भी उसे पकड़ा नहीं गया।

    इससे पहले तेंदुए ने 1 दिसंबर को बिजनौर के ही सब्दलपुर रेहरा गांव के 14 वर्षीय किशोर को शिकार बनाया था।

    घटना के समय किशोर अपने दोस्तों के साथ अमरूद तोड़ रहा था, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली

    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ: महिला पुलिस अधिकारी के बेटे को कुचलने वाले गिरफ्तार, प्रभावशाली परिवारों से है रिश्ता  लखनऊ
    कानपुर: चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, परिवार के 4 लोगों की मौत कानपुर
    प्रयागराज: इंजीनियरिंग छात्र ने बस कंडक्टर पर किया जानलेवा हमला, जानिए क्या है मामला प्रयागराज
    उत्तर प्रदेश में छात्र को अगवा कर पीटा, पेशाब पीने को किया मजबूर; आरोपी गिरफ्तार  उत्तर प्रदेश पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025