Page Loader
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर शिक्षिका को गोली मारी, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शिक्षिका को कक्षा में गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर शिक्षिका को गोली मारी, आरोपी फरार

लेखन गजेंद्र
May 03, 2024
03:31 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर एक युवक ने महिला शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में विदुर कुटी मार्ग स्थित आरसीटीआई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब शिक्षिका कोमल कक्षा में पढ़ा रही थीं। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम प्रशांत बताया जा रहा है, जो शादीपुर गांव का निवासी है।

गोलीबारी

शिक्षिका को काफी समय से परेशान कर रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रशांत 2022 में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पढ़ाई करने आया था और यहां से टेली कोर्स किया है। वह शिक्षिका कोमल को काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने पहले भी कई बार उनको फोन किया था और मोबाइल पर संदेश भेजे थे। घटना से एक दिन पहले गुरुवार को भी आरोपी इंस्टीट्यूट में आया था। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी थी, लेकिन वहां उसके माता-पिता मौजूद थे।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने घटना की जानकारी दी