Page Loader
IIM अहमदाबाद के डाकघर में सिर्फ महिला कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की तस्वीर
गुजरात के IIM अहमदाबाद के महिला डाकघर की तस्वीर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की (तस्वीर: ट्विटर/@ashwinivaishnaw)

IIM अहमदाबाद के डाकघर में सिर्फ महिला कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की तस्वीर

लेखन गजेंद्र
Mar 09, 2023
03:13 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करती एक तस्वीर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर गुजरात राज्य के IIM अहमदाबाद के कैंपस में स्थित डाकघर की है। यह वहां का एक उप डाकघर है, जहां सिर्फ महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने डाकघर के बाहर तीन महिला कर्मचारियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नारी शक्ति द्वारा संचालित सेवाओं की घर तक पहुंच।"

सशक्तीकरण

दिल्ली में खुला था सबसे पहला महिला डाकघर

देश का सबसे पहला महिला डाकघर 2013 में दिल्ली के शास्त्री भवन में खोला गया था। उस समय उसका उद्घाटन UPA सरकार में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल ने किया था। इसके बाद से देश के कई राज्यों में महिलाओं द्वारा संचालित डाकघर और बैंक खुल चुके हैं। इसमें पंजाब के बठिंडा का एक डाकघर और महाराष्ट्र के पुणे के दो डाकघर शामिल हैं। केरल के एक डाकघर में भी सिर्फ महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई।

ट्विटर पोस्ट

नारी शक्ति को समर्पित अश्विनी वैष्णव का ट्वीट