LOADING...
यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ वर्ल्ड' रजिस्टर में भगवदगीता शामिल, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया गर्व का क्षण
यूनेस्को ने भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड में अंकित किया

यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ वर्ल्ड' रजिस्टर में भगवदगीता शामिल, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया गर्व का क्षण

लेखन गजेंद्र
Apr 18, 2025
11:25 am

क्या है खबर?

यूनेस्को ने भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को ऐतिहासिक मान्यता देते हुए श्रीमदभगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में अंकित किया है। यह जानकारी केंद्रीय सांस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर दी। शेखावत ने एक्स पर लिखा, 'यह वैश्विक सम्मान भारत के शाश्वत ज्ञान और कलात्मक प्रतिभा का जश्न मनाता है। अब हमारे देश के 14 अभिलेख इस अंतरराष्ट्रीय रजिस्टर में शामिल हो गए हैं।'

तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया गर्व का क्षण

शेखावत के पोस्ट को एक्स पर आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने लिखा, 'दुनिया भर में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण! यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में गीता और नाट्यशास्त्र को शामिल किया जाना हमारी कालातीत बुद्धिमत्ता और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता है। गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करती रहती है।'

ट्विटर पोस्ट

गजेंद्र सिंह शेखावत के पोस्ट पर तस्वीरें