LOADING...
राजस्थान में दर्दनाक हादसाः बारात में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 13 की मौत, 18 घायल

राजस्थान में दर्दनाक हादसाः बारात में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 13 की मौत, 18 घायल

Feb 19, 2019
12:14 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हैं। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल है। यह हादसा सड़क किनारे चल रही बारात में ट्रक घुस आने की वजह से हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निम्बाहेडा से बांसवाडा रोड पर एक तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रही बारात में घुस गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

घटनास्थल की तस्वीरें

शोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में NH-113 पर हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।' हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को उदयरपुर रेफर किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

अशोक गहलोत ने जताया दुख

जानकारी

मध्यप्रदेश में भी हुआ था ऐसा हादसा

कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर में हुआ था। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई थी। ये लोग शादी से लौट रहे थे।