Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / प्रयागराज: इफको के प्लांट में मंगलवार रात अमोनिया गैस लीक, दो अधिकारियों की मौत
देश

प्रयागराज: इफको के प्लांट में मंगलवार रात अमोनिया गैस लीक, दो अधिकारियों की मौत

प्रयागराज: इफको के प्लांट में मंगलवार रात अमोनिया गैस लीक, दो अधिकारियों की मौत
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 23, 2020, 11:46 am 3 मिनट में पढ़ें
प्रयागराज: इफको के प्लांट में मंगलवार रात अमोनिया गैस लीक, दो अधिकारियों की मौत

प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको (IFFCO) के प्लांट में गैस रिसाव से दो अधिकारियों की मौत हो गई और 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। गैस रिसाव के बाद कई लोग प्लांट में ही बेहोश हो गए। इन सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PF-1 यूनिट में मंगलवार रात 11 बजे अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

घटना
पाइप टूटने से हुई अमोनिया लीक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 11 बजे अमोनिया गैस पाइप का टुकड़ा टूट गया। इससे प्लांट में अमोनिया का रिसाव होने लगा। इसे देख वहां मौजूद वीपी सिंह उसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। उन्हें संघर्ष करते देख 57 वर्षीय अभय नंदन भी रिसाव रोकने के लिए उनके पास पहुंच गए। रिसाव रोकने की कोशिश में दोनों बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई।

जानकारी
इफको के विशेषज्ञों ने रोका रिसाव

बाद में इफको के विशेषज्ञों ने आकर गैस के रिसाव को बंद किया। तब तक गैस पूरे प्लांट में फैलकर एक दर्जन से अधिक लोगों को बीमार कर चुकी थी। कई लोग बेहोश होकर प्लांट में ही गिर पड़े, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीमार होने कर्मचारियों के नाम अजीत कुशावाहा, शिव, काशी, लालजी, हरिश्चंद्र, अजय दयाव, आर आर विश्वकर्मा और राकेश आदि बताए जा रहे हैं।

जानकारी
मौके पर पहुंचे प्रशासन के आला अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने पर SP धवल जायसवाल, CO रामसागर, SDM युवराज सिंह समेत प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान चलाया। वहीं यूनिट हेड समेत कंपनी के भी बड़े अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

संवेदना
योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'प्रयागराज में फूलपुर स्थित एक प्लांट में गैस रिसाव से हुई दुर्घटना से मन बेहद दुःखी है। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। सभी घायलों का समुचित इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

जांच
प्रशासन से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रशासन से घटना की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इफको की फूलपुर यूरिया फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से दो अफसरों की मौत और दर्जनों के बीमार होने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावितों के इलाज और आसपास के ग्रामवासियों के सुरक्षार्थ व्यवस्था कर विस्तृत जांचकर रिपोर्ट के लिए निर्देश दिया।'

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश
गैस लीक
ताज़ा खबरें
दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला, नाइजीरिया की महिला को पाया गया संक्रमित
दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला, नाइजीरिया की महिला को पाया गया संक्रमित देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 20,000 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 20,000 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले देश
12GB रैम वाले वनप्लस के पांच बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां
12GB रैम वाले वनप्लस के पांच बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां टेक्नोलॉजी
ये हैं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति वैगनआर फिर से रही नंबर एक
ये हैं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति वैगनआर फिर से रही नंबर एक ऑटो
कैसे इतना फिट रहती है दीपिका पादुकोण? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान
कैसे इतना फिट रहती है दीपिका पादुकोण? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश: NAAC की A++ ग्रेड हासिल कर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश: NAAC की A++ ग्रेड हासिल कर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास करियर
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो डबल डेकर बसों की टक्कर, आठ की मौत
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो डबल डेकर बसों की टक्कर, आठ की मौत देश
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि? एक मंत्री का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली पहुंचा
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि? एक मंत्री का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली पहुंचा राजनीति
उत्तर प्रदेश: लखनऊ का लुलु मॉल विवादों में क्यों है?
उत्तर प्रदेश: लखनऊ का लुलु मॉल विवादों में क्यों है? देश
उत्तर प्रदेश: कूड़ेदान में मोदी और योगी की तस्वीरें लेकर जाने वाला सफाईकर्मी बर्खास्त
उत्तर प्रदेश: कूड़ेदान में मोदी और योगी की तस्वीरें लेकर जाने वाला सफाईकर्मी बर्खास्त देश
और खबरें
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल पेपर लीक मामले में 21 गिरफ्तार, सपा ने योगी से मांगा इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: लेखपाल पेपर लीक मामले में 21 गिरफ्तार, सपा ने योगी से मांगा इस्तीफा करियर
2020 में सड़क हादसों की कुल संख्या 3.66 लाख के पार, सरकार ने जारी किए आंकड़े
2020 में सड़क हादसों की कुल संख्या 3.66 लाख के पार, सरकार ने जारी किए आंकड़े ऑटो
UPSSSC PET: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
UPSSSC PET: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन करियर
लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में हुआ सुधार, पिछले साल 3 लाख रहा आंकड़ा
लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में हुआ सुधार, पिछले साल 3 लाख रहा आंकड़ा करियर
UPPSC: PCS की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC: PCS की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
और खबरें
गैस लीक
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार देश
गुजरात: सूरत में जहरीली गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती
गुजरात: सूरत में जहरीली गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती देश
दिल्ली: आरके पुरम में जहरीली गैस के रिसाव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: आरके पुरम में जहरीली गैस के रिसाव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती देश
ओडिशा: राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चार लोगों की मौत
ओडिशा: राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चार लोगों की मौत देश
लॉकडाउन के बाद 30 से अधिक औद्योगिक दुर्घटनाओं में हुई 75 से अधिक मजदूरों की मौत
लॉकडाउन के बाद 30 से अधिक औद्योगिक दुर्घटनाओं में हुई 75 से अधिक मजदूरों की मौत देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022