NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या 20,000 पार, शीर्ष चार राज्यों में दो तिहाई मामले
    अगली खबर
    कोरोना: तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या 20,000 पार, शीर्ष चार राज्यों में दो तिहाई मामले

    कोरोना: तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या 20,000 पार, शीर्ष चार राज्यों में दो तिहाई मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 30, 2020
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से दो लाख की तरफ बढ़ रही है। बीते दिन अलग-अलग राज्यों में मिले 7,964 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,736 पहुंच गई है।

    वहीं बीते दिन हुई रिकॉर्ड 265 मौतों के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 4,971 हो गया है।

    इसी बीच महाराष्ट्र के बाद एक और राज्य में भी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20,000 पार कर गई है।

    कोरोना वायरस

    तमिलनाडु दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 62,228 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में 2,098 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है।

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात का नंबर आता है। इन तीनों राज्यों में 15,000 से ज्यादा मामले हैं। इनमें सबसे आगे तमिलनाडु है, जहां संक्रमितों की संख्या 20,000 से पार हो गई है।

    जानकारी

    तमिलनाडु में अब तक 154 मौतें

    तमिलनाडु कोरोना वायरस से देश का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। शनिवार तक यहां 20,246 मामले सामने आ चुके हैं और 154 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मुंबई और तमिलनाडु में चेन्नई में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं।

    कोरोना वायरस

    दिल्ली और गुजरात में 15,000 से ज्यादा मामले

    कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 17,386 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 9,142 सक्रिय मामले हैं, 7,846 लोग ठीक हो चुके हैं और 398 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं गुजरात में संक्रमितों की संख्या 15,934 हो गई है। यहां अब तक 8,611 लोग महामारी को हराकर ठीक हुए हैं और 980 लोगों की मौत हुई है।

    जानकारी

    चार राज्यों में 66 प्रतिशत मामले

    सबसे ज्यादा प्रभावित इन चारों राज्यों के कुल मामलों को मिला लिया जाए तो यह संख्या 1,15 794 होती है। यह कुल मामलों की दो तिहाई से ज्यादा है। यानी चार राज्यों में देश के 66 प्रतिशत से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग हैं।

    कोरोना वायरस

    इन राज्यों में 5,000 से ज्यादा मामले

    वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां 5,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में शनिवार तक यह संख्या 8,365 हो गई थी। यहां 184 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5,244 लोग ठीक हो चुके हैं।

    इसी तरह मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,645 पहुंच गई है। इनमें से 4,269 लोग ठीक हुए हैं और 334 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां 3,042 सक्रिय मामले हैं।

    डाटा

    क्या है उत्तर प्रदेश का हाल?

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब तक 7,284 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 4,244 लोग ठीक हुए हैं और 198 की मौत हुई है। राज्य में प्रवासी मजूदरों की वापसी के बाद मामले बढ़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    दिल्ली

    दिल्ली: 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स के बावजूद नौ दिन में बिकी 84 करोड़ रुपये की शराब केंद्र सरकार
    हरियाणा सरकार ने इन लोगों के लिए खोली दिल्ली से लगती सीमा हरियाणा
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित, 10 की मौत मुंबई
    दिल्ली: कोरोना को मात देकर लौटी डॉक्टर को पड़ोसी ने किया घर में बंद, मामला दर्ज दिल्ली पुलिस

    तमिलनाडु

    इस सप्ताह चल रही इन बड़ी भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    सराहनीय: कैंसर रोगियों की विग बनाने के लिए 80 लड़कियों ने कटवा दिए अपने बाल अजब-गजब खबरें
    पर्यावरण को बचाने के लिए इन IAS अधिकारियों ने शुरू की सराहनीय पहल केरल
    इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है तमिलनाडु, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले मुंबई
    मुंबई: कोरोना वायरस मरीजों के लिए रखे गए सभी बेड भरे, यह तरीका अपना रहे अस्पताल मुंबई
    #DailyReport: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 4,000 मामले, 100 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या में चीन से आगे भारत, 24 घंटों में 3,970 नए मामले चीन समाचार

    राजस्थान

    कोरोना वायरस: देश के अधिकतर घरों में नहीं हैं हाथ धोने के पर्याप्त इंतजाम भारत की खबरें
    इस राज्य में 8वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    जयपुर के डॉक्टरों ने HIV की दवा से किया कोरोना वायरस संक्रमित महिला का इलाज जयपुर
    राज्यसभा उम्मीदवार के चयन पर राजस्थान कांग्रेस में कलह, विधायक ने जताया विरोध कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025