Loading...
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन शूटर कोटा में पकड़े गए, एक नाबालिग निकला
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटरों को कोटा से गिरफ्तार किया गया

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन शूटर कोटा में पकड़े गए, एक नाबालिग निकला

लेखन गजेंद्र
Oct 19, 2026
11:39 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को मुंबई के जुहू में गोली चलाने के आरोप में 3 आरोपियों को राजस्थान को कोटा से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 2 आरोपी फूल सिंह और रेहान हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। वह बिहार का निवासी है। तीनों मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे। कोटा पुलिस ने भी तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गोलीबारी

रेलवे कॉलोनी इलाके से पकड़े गए

मुंबई पुलिस से मिली सूचनाओं के आधार पर राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे कॉलोनी इलाके से तीनों को पकड़ा है।

आरोपी सुबह करीब 10.15 बजे पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से कोटा पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के सिलसिले में 2 अन्य भी हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें से एक को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से हिरासत में लिया गया।

मुंबई पुलिस ने रेलवे पुलिस को भी सतर्क किया था।

गिरफ्तार

कैसे पकड़े गए?

राजस्थान पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी गोलीबारी की घटना के बाद भागने की कोशिश में मुंबई के वसई स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे, लेकिन कोटा में पकड़ लिए गए।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकलने की बात है, जबकि कुछ जगह उनको स्टेशन में ही पकड़ने का दावा है।

पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पुणे जंक्शन से जयपुर जंक्शन तक चलती है। यह ट्रेन कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर रुकती है।

ADVERTISEMENT

बयान

मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर वारदात की योजना की संभावना जताई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नागपुर में कहा है कि आरोपी महाराष्ट्र नहीं बल्कि किसी और राज्य या संभवतः विदेश से, अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय करेगी और उन्हें पकड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से सहायता मांगेगी।

उन्होंने वारदात के पीछे मुख्य सरगना का भी जल्द पता लगाने की बात कही थी।

ADVERTISEMENT

हमला

कल रात हुआ था श्रॉफ पर हमला

श्रॉफ पर हमला तब हुआ, जब रविवार शाम को अभिनेता एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस जानलेवा हमले में अभिनेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली।

ADVERTISEMENT