Page Loader
यह युवक खुद को बताता है 'राम' का वंशज, 20,000 करोड़ की संपत्ति का है मालिक

यह युवक खुद को बताता है 'राम' का वंशज, 20,000 करोड़ की संपत्ति का है मालिक

Nov 10, 2019
06:47 pm

क्या है खबर?

वर्षों से चल रहे रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला हिंदुओं के पक्ष में दिया है। पूरे देश में भगवान राम और राम मंदिर की चर्चा हो रही है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खुद को भगवान राम का वंशज बताता है। केवल यही नहीं, 21 साल का यह युवक 20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक भी है।

इतिहास

जयपुर शाही परिवार के 303वें वंशज

बता दें कि हम जिस युवक की बात कर रहे हैं, उनका नाम पद्मनाभ सिंह है और वो जयपुर राजघराने से संबंध रखते हैं। पद्मनाभ, जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। पेशे से वो एक मॉडल, पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर हैं। पद्मनाभ को घूमने का काफ़ी शौक है, इसलिए वो सबसे ज़्यादा ख़र्च घूमने-फिरने पर ही करते हैं। कहा जाता है कि जयपुर के महाराजा भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 307वें वंशज थे।

जानकारी

पद्मिनी देवी ने इंटरव्यू में किया था ख़ुलासा

इस राजघराने से संबंध रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में बताया था। इसके अलावा इस राजघराने ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बात का ख़ुलासा किया है कि उनका संबंध भगवान राम से है।

संपत्ति

अब 48 अरब रुपये से ज़्यादा हो गई है संपत्ति

पद्मनाभ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए पूरे देश में चर्चित हैं। जयपुर के राम निवास महल में उनका निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। उनके अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और स्विमिंग पूल भी है। साल 2011 में इस राजघराने की कुल संपत्ति 62.18 करोड़ डॉलर (लगभग 44 अरब रुपये) से भी ज़्यादा थी, जो अब बढ़कर 48 अरब रुपये से भी ज़्यादा हो गई है।

दावा

भाजपा सांसद दिया कुमारी ने श्रीराम का वंशज होने का किया था दावा

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा सांसद और जयपुर की पूर्व राजकुमारी दिया कुमारी ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वह भगवान राम के बेटे कुश की वंशज हैं। दिया ने एक पत्रावली के ज़रिए इसके सबूत भी पेश किए थे, जिस पर अयोध्या के राजा श्री राम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रम से लिखा हुआ था। पत्रावली के अनुसार, सवाई जयसिंह श्री राम के 209वें और भवानी सिंह 307वें वंशज हैं।

जानकारी

लव के वंशज हैं श्री राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी

वहीं, श्री राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी ने फिल्म 'पद्मावत' का विरोध करते समय दावा किया था कि वह भगवान राम के बड़े पुत्र लव के वंशज हैं। वो सिसोदिया राजपूत हैं, जो लव के वंशज माने जाते हैं।