LOADING...
तेलंगाना: महिला ने कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर की आत्महत्या
तेलंगाना में महिला ने कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर की आत्महत्या।

तेलंगाना: महिला ने कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर की आत्महत्या

Feb 24, 2022
01:22 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक महिला के पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद विषाक्त सेवन कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। आइए जानते हैं मामले से जुड़ी विस्तृत खबर।

प्रकरण

महिला के दोस्त ने किया था सबसे पहले दुष्कर्म

इंडिया टुडे के अनुसार, महबूबाबाद पुलिस ने बताया कि महिला 16 फरवरी को नेल्लीकुदुर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी अपने दोस्त के घर गई थी। उस दौरान दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 17 फरवरी को दोस्त से मिलने आए तीन अन्य लोगों ने भी उन्हें अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसने आरोपियों ने उसे छोड़ने की विनती भी की थी, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने महिला को घर जाने के लिए छोड़ दिया।

विषाक्त

महिला ने घर पहुंचकर किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

पुलिस ने बताया कि महिला ने 18 फरवरी को अपने घर पहुंचकर वारदात के सदमे में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उस दौरान उसके भाई ने उसे ऐसा करते देख लिया और तत्काल महबूबाबाद के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी और उसके कारण ही विषाक्त सेवन की बात कही। इसके बाद बुधवार को महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

शिकायत

महिला के भाई ने दर्ज कराया मामला

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके भाई ने बुधवार को पुलिस थाने पहुंचकर एक पुलिस कांस्टेबल, मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (MPTTC) की सदस्य के पति सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (D), 306, 354 (D) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

आत्महत्या

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिए नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669 स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: यह संस्था हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050 वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: हेल्पलाइन नंबर- 18602662345

Advertisement