NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अंधविश्वास ने ली महिला की जान, तांत्रिक ने शरीर में किए छेद, त्रिशूल से निकाली आंखे
    अगली खबर
    अंधविश्वास ने ली महिला की जान, तांत्रिक ने शरीर में किए छेद, त्रिशूल से निकाली आंखे

    अंधविश्वास ने ली महिला की जान, तांत्रिक ने शरीर में किए छेद, त्रिशूल से निकाली आंखे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 20, 2019
    03:55 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में अंधविश्वास ने एक और महिला की जान ले ली। दरअसल, यहां के गढ़वा इलाके में एक महिला रुदनी कई दिनों से बीमार थी।

    जब वह ठीक नहीं हुई तो उसके घर वालों ने उसके इलाज के लिए तांत्रिक को बुलाया।

    महिला का इलाज करने के लिए तांत्रिक दंपत्ति आया और त्रिशूल की मदद से महिला के शरीर में छेद करने शुरू कर दिए।

    इतना ही नहीं, उन्होंने इलाज के नाम पर त्रिशूल से महिला की आंखे निकाल लीं।

    घटना

    दर्द से बेहाल होकर महिला ने तोड़ा दम

    यह घटना गढ़वा के कोंदिरा गांव की है। तांत्रिक दंपत्ति ने महिला के घरवालों को बताया कि महिला पर बुरी आत्माओं का साया है और उन्होंने इलाज करने के लिए काला जादू शुरू कर दिया।

    तांत्रिक ने अपने त्रिशूल से रुदनी के शरीर में छेद करने शुरू कर दिए। उन्होंने उसकी आंखें भी निकाल ली।

    पहले से बीमार चल रहीं रुदनी इस दर्द को सहन नहीं कर पाईं और दम तोड़ दिया।

    गिरफ्तारी

    पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

    रुदनी की मौत के बाद घरवालों ने इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की।

    उन्होंने रुदनी की लाश को ठिकाने लगाने की सोची, इससे पहले पुलिस गांव में पहुंच गई और तांत्रिक समेत रुदनी के कुछ परिजनों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी कुछ लोग तांत्रिकों के बहकावे में आ जाते हैं।

    घटना

    समय-समय पर सामने आती रही हैं ऐसी घटनाएं

    जब मृतक के घरवालों से पूछा गया कि उन्होंने बीमार रुदनी को अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

    इलाके में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिक्षा की कमी, गरीबी और जागरुकता न होने की वजह से ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।

    उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे काम झगड़े निपटाने या संपत्ति पर कब्जा करने के लिए भी किये जाते हैं।

    पुरानी घटना

    डायन बताकर चार लोगों को मारा

    पिछले महीने झारखंड के गुमला जिले से ही अंधविश्वास के नाम पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था।

    यहां के सिसकारी गांव में लोगों ने तीन परिवारों के चार लोगों को डायन बताकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों की उम्र 60-65 साल के बीच थी।

    बताया जा रहा है कि चारों मृतक झाड़-फूंक का काम करते थे। आरोपी ने एक-एक कर चारों की हत्या की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप बोर्ड परीक्षाएं
    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल केदारनाथ
    झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग देश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025