NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली पुलिस ने ISIS के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, बड़ा हमला करने की थी योजना
    अगली खबर
    दिल्ली पुलिस ने ISIS के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, बड़ा हमला करने की थी योजना

    दिल्ली पुलिस ने ISIS के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, बड़ा हमला करने की थी योजना

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 22, 2020
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रिज रोड से पास एक मुठभेड़ में ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने उसके बाद से दो IED और एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस की माने तो वह दिल्ली में बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा था।

    इसी दौरान पुलिस को उनके धौलाकुआ क्षेत्र में होने की सूचना मिल गई। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।

    सफलता

    पुलिस को ऐसे मिली सफलता

    दिल्ली स्पेशल सेल के उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी अबू यूसुफ के रूप में हुई है।

    दोपहर में टीम को धौलाकुआ क्षेत्र में किसी संदिग्ध के होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चला दिया।

    रात करीब 11:30 युसूफ ने रिज रोड के पास पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग कर उसे दबोच लिया।

    बरामदगी

    संदिग्ध आतंकी के पास पुलिस को मिला ये विस्फोटक

    DCP ने बताया कि गिरफ्तार के बाद युसूफ के पास से दो प्रेशर कुकर में भरा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IED) और एक पिस्टल बरामद की है।

    उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकी शहर के कई इलाकों में गया था और बड़े हमेश की साजिश रच रहा था।

    युसूफ से पूछताछ कर देश के अन्य शहरों में भी उसके साथियों के होने का पता लगाया जा रहा है। उसके पास से उत्तर प्रदेश नंबर की एक बाइक भी बरामद की गई है।

    NSG

    रिज इलाके में तैनात किए NSG कमांडो

    DCP ने बताया कि मुठभेड़ के बाद रिज इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। NSG कमांडो की भी तैनाती कर दी गई है। वह अपने खोजी कुत्तों व तमाम हथियारों के साथ मौके पर जमे हुए हैं।

    NSG कमांडो मुठभेड़ वाले पूरे इलाके की तलाशी ले रहे हैं। बम निरोधक दस्ता संदिग्ध आतंकी के पास मिले IED की जांच कर रहा है।

    पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर आतंकी दिल्ली में क्यों रह रहा था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें NSG की कार्रवाई का वीडियो

    #WATCH Delhi: National Security Guard (NSG) commandos carry out search operation near Buddha Jayanti Park in Ridge Road area.

    One ISIS operative was arrested from the site with Improvised Explosive Devices (IEDs), earlier today by Delhi Police Special Cell. pic.twitter.com/q1uodH5cYJ

    — ANI (@ANI) August 22, 2020

    छापेमारी

    पुलिस द्वारा कई जगहों पर दी जा रही है दबिश

    ISIS के संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि आतंकि और भी साथी दिल्ली में हो सकते हैं। ऐसे में उनका पकड़ा जाना भी जरूरी है। इसके लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है।

    उत्तर प्रदेश में भी हाई-अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के DGP ने सभी पुलिस अधीक्षकों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है।

    अलर्ट

    दिल्ली में गुरुवार को जैश के तीन आतंकियों के घुसने का भी था अलर्ट

    दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। गुरुवार को खूफिाया एजेंसियों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के दिल्ली में घुसने की भी सूचना दी थी।

    इसमें कहा गया था कि आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला करने के अलावा किसी VIP को भी निशाना बना सकते है।

    गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार तीनों आतंकी सियालकोट के रास्ते दिल्ली पहुंचे हैं और उनका नाम शकील अहमद, जुमान खान व गुलजान बताए गया है।

    गिरफ्तारी

    NIA ने ISIS संबंध रखने वाले डॉक्टर को बेंगलुरू से किया था गिरफ्तार

    बता दें कि दिल्ली में संदिग्ध आतंकी के गिरफ्तार होने की घटना बेंगलुरू में ISIS संबंध रखने वाले डॉक्टर की गिरफ्तार के दो दिन बाद हुई है।

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को डॉक्टर अब्दुर रहमान (28) को गिरफ्तार किया था। डॉक्टर पर आरोप था कि वह ISIS के ऐप बना रहा था।

    NIA ने उसके तीन ठिकानों पर छापे मारकर लेपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किया था। फिलहाल डॉक्टर से पूछताछ जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: दोस्त की हत्या करने के बाद शव से बनाए थे संबंध, दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    दिल्ली दंगों के दौरान 200 पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट्स ने की थी नफरत फैलाने की कोशिश भारत की खबरें
    सात साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया गया दिल्ली
    शाहीन बाग: प्रदर्शन स्थल पर फेंके गए पेट्रोल बम, पुलिस ने जताई आंतरिक झगड़े की आशंका अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन ने अपनी भूमिका स्वीकारी, 'कुछ बड़ा' करने की थी योजना- पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: सांभर में मिली मरी हुई छिपकली, रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में फिर गिरी मामलों की दैनिक वृद्धि दर, लगभग सभी राज्यों में गिरावट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025