NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: थाना परिसर में पुलिसवाले ने तीन दिन तक किया महिला का रेप, गिरफ्तार
    अगली खबर
    राजस्थान: थाना परिसर में पुलिसवाले ने तीन दिन तक किया महिला का रेप, गिरफ्तार

    राजस्थान: थाना परिसर में पुलिसवाले ने तीन दिन तक किया महिला का रेप, गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 08, 2021
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गया।

    दरअसल, जिले के खेड़ली थाने पर एक महिला अपने पति से विवाद का मामला लेकर थाने पहुंची थी। उसी दौरान वहां तैनात एक उप निरीक्षक महिला को झांसा देकर थाना परिसर में स्थित अपने क्वॉर्टर पर ले गया और तीन दिन तक उसका रेप किया।

    मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रकरण

    पति से विवाद के मामले में थाने पहुंची थी महिला

    अलवर पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरोपी उप निरीक्षक भरत सिंह (54) है।

    उन्होंने बताया कि 2018 में महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन अब उसका पति उसे तलाक देना चाह रहा था और महिला इससे सहमत नहीं थी।

    इसको लेकर महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए 2 मार्च को खेड़ली थाने पर पहुंची थी।

    वारदात

    उप निरीक्षक ने तीन दिन तक किया महिला से दुष्कर्म

    SP ने बताया कि महिला ने रविवार को थाने पर पहुंचकर आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

    महिला ने बताया कि 2 मार्च को उप निरीक्षक मामले में कार्रवाई के लिए उसे अपने क्वॉर्टर पर ले गया था। इसके बाद उसने तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया।

    शुरुआत में वह पारिवारिक कारणों के चलते शिकायत दर्ज नहीं करा पाई। रविवार को उसने पुलिस को आपबीती बताकर उप निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    कार्रवाई

    मामला दर्ज कर उप निरीक्षक को किया गिरफ्तार

    SP ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उप निरीक्षक सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उप निरीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि मामले की सूचना के बाद उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (IGP) हवा सिंह घुमारिया के साथ खेड़ली थाने का दौरा किया मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    विभागीय कार्रवाई

    आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ की जा रही विभागीय कार्रवाई

    SP ने बताया कि महिला ने मामले में उप निरीक्षक से फोन पर हुई वार्ता की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। इसमें प्रथम दृष्टया उसके आरोपों की पुष्टि हो रही है।

    उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सिंह के खिलाफ महानिरीक्षक के कार्यालय से निलंबन और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

    इसी तरह थानाप्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी तरह थाने पर एक साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाया जाएगा।

    अन्य प्रकरण

    चार दिन पहले ASI के खिलाफ दर्ज हुआ था रेप का मामला

    बता दें अलवर पुलिस महिलाओं के मामले में लापरवाही और शोषण को लेकर चर्चाओं में रहती है, लेकिन इस बार खाकी ने थाने में आई महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

    चार दिन पूर्व अरावली विहार थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामजीत गुर्जर पर महिला से रेप का मामला दर्ज किया गया था।

    मामले में आरोपी ASI को SP ने लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    रेप
    अलवर
    राजस्थान पुलिस

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    राजस्थान

    कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के बाद उत्तरी और केंद्रीय राज्यों में क्या पाबंदियां लगाई गई हैं? दिल्ली
    इन राज्यों के लोगों को महाराष्ट्र जाने के लिए दिखानी होगी कोरोना वायरस निगेटिव रिपोर्ट दिल्ली
    कोरोना वायरस: अब हिमाचाल के चार जिलों में लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद गुजरात
    किन राज्यों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण को रोकने में ये कितना उपयोगी? मध्य प्रदेश

    रेप

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मासूम की रेप के बाद हत्या, 20 दिनों में तीसरा मामला उत्तर प्रदेश
    केरल: अस्पताल के रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर ने किया कोरोना संक्रमित महिला के साथ रेप, गिरफ्तार झारखंड
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान: हाइवे पर महिला से गैंगरेप, पुलिस प्रमुख बोले- अकेली क्यों बाहर गई थी पाकिस्तान समाचार

    अलवर

    भीड़ का शिकार बने पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दायर की चार्जशीट जयपुर
    योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाया 2.5 किलो वजनी सोने का मुकुट भारतीय जनता पार्टी
    पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में आज आ सकता है फैसला, जानें क्या है पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    कभी मैला ढोने के दौरान मिलते थे ताने, अब मिलेगा पद्मश्री राजस्थान

    राजस्थान पुलिस

    पहलू खान के बेटों के खिलाफ मामलों की दोबारा जांच करेगी पुलिस, अदालत से मांगी इजाजत राजस्थान
    राजस्थानः चुरू में पुलिसकर्मियों पर महिला से गैंगरेप का आरोप, राजसमंद में पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या राजस्थान
    प्री-वेडिंग वीडियो में मंगेतर से रिश्वत लेते दिखा पुलिसकर्मी, अधिकारी हुए नाराज राजस्थान
    राजस्थान: पिता ने 13 वर्षीय बेटी को सात लाख रुपये में बेचा राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025