Page Loader
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 5 डिब्बों की 9 खिड़कियां टूटीं
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव (तस्वीर: विकिमीडिया)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 5 डिब्बों की 9 खिड़कियां टूटीं

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
06:44 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। यहां ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी करके खिड़की के कांच तोड़ दिए। ट्रेन जैसे ही बिलासपुर के दाधापारा से गुजरी, तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वो सीट के नीचे छिप गए। जानकारी के मुताबिक, पांच डिब्बों की करीब नौ खिड़कियों के कांच टूटे हैं। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। इससे पहले अन्य कई राज्यों में भी पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पत्थरबाजी के चलते तीन घंटे लेट हो गई थी। पत्थर चलने से ट्रेन के आपातकालीन द्वार की खिड़कियां टूट गई थीं।