Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम
देश

सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम

सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम
लेखन भारत शर्मा
Mar 05, 2021, 02:27 pm 4 मिनट में पढ़ें
सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम

बॉलीवुड के दिवंगत अभियान सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को मुंबई सेशंस कोर्ट के विशेष NDPS कोर्ट में 12,000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट पेश की है। NCB ने इसमें में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया है और 200 गवाहों के नाम भी दिए हैं। डिजिटल प्रारूप में यह चार्जशीट 50,000 से अधिक पन्नों की बताई जा रही है।

घटना
जून 2020 में अपने फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत

सुशांत सिंह 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। वह सिर्फ 34 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। उनके परिवार के उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर उन्हें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया था। इसमें ड्रग्स एंगल भी सामने आया था। बाद में CBI और NCB ने मामले की जांच शुरू की थी।

गिरफ्तारी
ड्रग्स मामले में 8 सितंबर को हुई थी पहली गिरफ्तारी

बता दें कि मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) को रिया के फोन से ड्रग्स पेडलर में शामिल होने के सबूत मिले थे। उसके बाद NCB ने जांच शुरू करते हुए 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार कर लिया था। उनके अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दिपेश सावंत, बासित परिहार और जैद विलात्रा भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। उनमें से आठ अभी जेल में हैं।

समन
इन सितारों को भी जारी हो चुका है समन

मामले में NCB ने अक्टूबर में अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलोस को भी गिरफ्तार किया था। उनके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, अगले ही दिन दोनों को जमानत भी मिल गई। इसी तरह अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, निर्माता-निर्देशक करण जौहर को भी समन जारी किया गया था।

दलील
NCB ने चार्जशीट में कही ये प्रमुख बातें

NCB ने चार्जशीट में मुख्य रूप से ड्रग्स से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में बताया गया है कि जांच के दौरान कई तरह के नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स और भारत सहित कई दूसरे देशों की करेंसी जब्त की गई थी। इसी तरह मोबाइल फोन्स और दूसरे गैजेट्स के जरिए ड्रग्स के खरीद-बिक्री, ड्रग्स रखने या इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारियां निकाली गईं है। जब्त किए गए ड्रग्स को केमिकेल जांच के लिए भेजा गया।

आधार
NCB ने यह बताया अपनी जांच का अधार

चार्जशीट में NCB ने कहा कि कि उसने अपनी जांच आरोपियों के पास से जब्त सामग्रियों, उनके बयान और फोटो कॉल डिटेल्स, व्हाट्सऐप चैट्स, बैंक अकाउंट की जानकारी और वित्तीय लेन-देन जैसे तकनीकी साक्ष्य और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर की है। NCB ने बताया कि जांच में उसे आरोपियों के पास से चरस, गांजा, LSD, एल्प्राजोलम, क्लोनाजेंप, एक्सटेसी और NDPS एक्ट की 20(b), 22, 23 धाराओं के तहत आने वाले ड्रग्स जब्त किए थे।

संभावना
तीन महीने बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर सकती है NCB

NCB के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंचे थे। सुत्रों के मुताबिक इस मुख्य चार्जशीट के तीन महीने के बाद NCB एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर सकती है। जिसमें अन्य बॉलीवुड हस्तियों के भी नाम शामिल किए जा सकते हैं। NCB को कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ भी कई सबूत मिले थे, जिसकी जांच अभी भी जारी है। हालांकि, NCB की सूची में दीपिका पादुकोण का नाम नहीं होना बताया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
दीपिका पादुकोण
सुशांत सिंह राजपूत
रिया चक्रवर्ती
ताज़ा खबरें
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
टी-20 विश्व कप: क्या भारतीय तेज गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं दीपक चाहर? जानें आंकड़े
टी-20 विश्व कप: क्या भारतीय तेज गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं दीपक चाहर? जानें आंकड़े खेलकूद
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
लॉन्च हुई ईवीट्रिक की नई इलेक्ट्रिक बाइक राइज, सिंगल चार्ज में चलेगी 110 किलोमीटर
लॉन्च हुई ईवीट्रिक की नई इलेक्ट्रिक बाइक राइज, सिंगल चार्ज में चलेगी 110 किलोमीटर ऑटो
फॉक्सवैगन वर्टस की एक दिन में 150 यूनिट्स की डिलीवरी कर डीलर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड
फॉक्सवैगन वर्टस की एक दिन में 150 यूनिट्स की डिलीवरी कर डीलर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड ऑटो
दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे मनोरंजन
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां मनोरंजन
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
और खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार मनोरंजन
और खबरें
रिया चक्रवर्ती
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली मनोरंजन
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका
सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका मनोरंजन
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' को बायकॉट करने की उठी मांग, जानिए कारण
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' को बायकॉट करने की उठी मांग, जानिए कारण मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022