NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / शख्स के पेट से निकले आठ चम्मच, एक चाकू और दो टूथब्रश, डॉक्टर हैरान
    शख्स के पेट से निकले आठ चम्मच, एक चाकू और दो टूथब्रश, डॉक्टर हैरान
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    शख्स के पेट से निकले आठ चम्मच, एक चाकू और दो टूथब्रश, डॉक्टर हैरान

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 25, 2019
    03:20 pm
    शख्स के पेट से निकले आठ चम्मच, एक चाकू और दो टूथब्रश, डॉक्टर हैरान

    हिमाचल प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मंडी जिले में डॉक्टरों एक व्यक्ति के पेट से आठ चमच्च, दो स्क्रूड्राइवर, दो टूथब्रश, एक चाकू जैसा सामान निकाला है। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन किया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है और वह ठीक हो रहा है। आइये, इस अनोखे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    2/6

    4 घंटे तक चला ऑपरेशन

    यहां के 35 वर्षीय करण सेन नामक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपने पेट में दर्द की शिकायत की थी। प्राथमिक उपचार के बाद सेन को मंडी अस्पताल में लाया गया। यहां पर एक्सरे करने पर पता चला कि सेन के पेट में कई चीजें हैं। इसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने सेन का इलाज करना शुरू किया। इस टीम ने 4 घंटे तक चले ऑपरेशन में सेन के पेट में गई चीजों को बाहर निकाला।

    3/6

    'अनोखे मामले' से डॉक्टर भी हैरान

    इस मामले ने डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि एक्सरे करने पर पता चला कि कोई धातु का सामान है। इसके बाद शख्स का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि मरीज दिमागी रूप से बीमार है।

    4/6

    मरीज की हालत में सुधार

    Himachal Pradesh: Doctors removed 8 spoons, 2 screwdrivers, 2 toothbrushes and 1 kitchen knife from the stomach of a 35-year-old man in Shri Lal Bahadur Shastri Government Medical College, Mandi, who was admitted to the hospital with object projecting from his stomach. (24.05) pic.twitter.com/x97W2nlM5A

    — ANI (@ANI) May 25, 2019
    5/6

    मरीज के पेट से निकली थी 116 कीलें

    धातु को चीजों को निगलने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में राजस्थान के बूंदी जिले से भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक शख्स के पेट से 116 लोहे की कीलें, तारों के गुच्छे और छर्रे निकाले गए। डॉक्टरों के अनुसार, यह मरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त था। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज को लोहे का सामान खाने की आदत है। शायद इसी वजह से वह इन सामानों को निगल गया होगा।

    6/6

    महिला के पेट से निकली थी डेढ़ किलो चीजे

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह का एक मामला पिछले साल नवंबर में अहमदाबाद में देखा गया था। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के पेट से एक इंच लंबी लोहे की कीलें, पेंच, सेफ्टी पिन, यू-पिन, हेयर पिन, ब्रेसलेट, चेन, मंगलसूत्र, कॉपर रिंग और चूड़ियां निकाली गईं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के पेट से निकाले गए सामानों का वजन लगभग डेढ़ किलो था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राजस्थान
    हिमाचल प्रदेश
    अजब-गजब खबरें

    राजस्थान

    लोकसभा चुनाव परिणाम: कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कुछ में 1-2 सीटों पर सिमटी दिल्ली
    इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दोबारा खोलेगी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हत्या का पुराना मामला मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने कहां और क्यों की सबसे अधिक रैलियां, समझें ओडिशा

    हिमाचल प्रदेश

    टेस्टिंग के लिए डाले गए वोट हटाना भूले चुनाव अधिकारी, असली वोट कर दिए डिलीट लोकसभा चुनाव
    HPBOSE 10th Result 2019: जारी हुए नतीजे, अथर्व ठाकुर ने किया टॉप, यहां से देखें रिजल्ट शिक्षा
    सालों की गुमनामी के बाद चुनाव आयोग ने देश के पहले मतदाता को कैसे ढूढ़ा, जानिए भारत की खबरें
    मछली बेचने से लेकर देश पर जान न्यौछावर करने तक, शहीद जवान का प्रेरणादायी जीवन सफर कश्मीर

    अजब-गजब खबरें

    'जुगाड़' में सबसे आगे हैं भारतीय, आनंद महिंद्रा का ट्वीट किया वीडियो हुआ वायरल, देखें भारत की खबरें
    PUBG की लगी लत, पति से तलाक लेकर PUBG पार्टनर के साथ रहना चाहती है महिला भारत की खबरें
    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस महाराष्ट्र
    गुजरात: व्यक्ति की बिना दुल्हन के संपन्न हुई शादी, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023