Page Loader
SIMI नेता साकिब नाचन की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
SIMI नेता साकिब नाचन की मौत

SIMI नेता साकिब नाचन की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jun 28, 2025
05:47 pm

क्या है खबर?

प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन की शनिवार (28 जून) को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ब्रेन हैमरेज के बाद मौत हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा निवासी नाचन पिछले चार दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। न्यायिक हिरासत में रहते हुए अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 24 जून को दिल्ली की तिहाड़ जेल से स्थानांतरित किया गया था।

पुष्टि

डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाचन को आतंकी संगठन ISIS का भारतीय प्रमुख माना जाता था, जिसकी राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नाचन को ब्रेन हेमरेज हुआ था और दोपहर करीब 12:10 बजे उसकी मौत हो गई। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2023 में ISIS से जुड़े मॉड्यूल पर एक बड़ी राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के दौरान नाचन को गिरफ्तार किया था।

अपराध

मुंबई विस्फोट और आतंकवाद मामलों का प्रमुख अभियुक्त था नाचन

नाचन पर 2003 के मुंबई बम धमाकों का आरोप था, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे। वह कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से भी जुड़ा था, जिसके लिए वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था। माना जाता है कि वह भारत के भीतर ISIS के संचालन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उसे तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कथित मेडिकल इमरजेंसी के बाद सरदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका।