Page Loader
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को जड़ा थप्पड़, देखिये वीडियो

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को जड़ा थप्पड़, देखिये वीडियो

Sep 04, 2019
12:59 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मैसूर हवाई अड्डे के बाहर अपने सहयोगी को थप्पड़ मारा है। समाचार एजेंसी ANI ने उनका यह वीडियो जारी किया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने किस बात को लेकर अपने सहयोगी पर हाथ उठाया। वीडियो में दिख रहा है कि उनका सहयोगी फोन पर बात कर रहा है इसी दौरान चलते-चलते सिद्धारमैया उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं।

जानकारी

किस बात से नाराज हुए सिद्धारमैया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सहयोगी ने फोन पर किसी से बात कराने के लिए उनके कान पर फोन लगा दिया। इसके बाद सिद्धारमैया ने आपा खो दिया और सबके सामने ही अपने सहयोगी को थप्पड़ जड़ दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये वीडियो

पुराना मामला

महिला के साथ की थी बदसलूकी

यह पहली बार नहीं है जब सिद्धारमैया ने सार्वजनिक तौर पर अपना आपा खोया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक महिला के साथ बदतमीजी की थी। महिला ने उनसे उनके विधायक बेटे के कामों को लेकर कुछ असहज कर देने वाले सवाल पूछे थे। इससे गुस्सा होकर सिद्धारमैया ने महिला से माइक छीन लिया और उन्हें चुप होकर बैठने का कहा था। इस घटना के बाद भाजपा ने उनकी तुलना महाभारत के दुशासन से की थी।

विवादित टिप्पणी

विवादित टिप्पणी कर घिरे थे सिद्धारमैया

हाल ही में सिद्धारमैया अपनी विवादित टिप्प्णी के चलते सुर्खियों में रहे थे। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने अपने गठबंधन सहयोगी जनता दल (सेक्यूलर) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए एक कन्नड़ कहावत का इस्तेमाल किया था। उनकी इस कहावत का शाब्दिक अर्थ होता है, 'नृत्य करने में असमर्थ एक वेश्या ने फर्श को असमान बताया।' हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी भाजपा के संदर्भ में की थी।