NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार
    अगली खबर
    ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार

    ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 04, 2020
    10:50 pm

    क्या है खबर?

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है।

    दोनों को सुशांत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन के चलते गिरफ्तार किया गया है।

    NCB ने इन दोनों के घर पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की थी। सुबह 06:40 मिनट पर शुरू हुई छापेमारी के बाद सैमुअल और शौविक, दोनों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था।

    जानकारी

    दोनों शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे

    NCB के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया, "हमने शौविक और सैमुअल मिरांडा के परिवार को जानकारी दे दी है और इन दोनों को NDPS कानून की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।"

    छापेमारी

    छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती

    केपीएस मल्होत्रा ने इससे पहले कहा था कि छापेमारी महज प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा था कि यह प्रक्रियात्मक मामला है, जिसका पालन किया जा रहा है।

    शुक्रवार को NCB के आठ अधिकारी जुहु स्थित चक्रवर्ती के घर पर पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान रिया, शौविक, उनके माता-पिता घर पर मौजूद थे।

    NCB ने ड्रग्स के डिजिटल सबूत और आदि की तलाश की थी।

    पूछताछ

    पूछताछ में सामने आया शौविक औऱ सैमुअल का नाम

    इससे पहले NCB ने मामले की जांच के दौरान जैद विलात्रा और अब्देल बासित परिहार नामक दो कथित ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया था।

    सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान इन दोनों ने शौविक और सैमुअल का नाम लिया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शौविक की चैट से पता चला है कि 17 मार्च, 2020 को उन्होंने सैमुअल को विलात्रा का नंबर देते हुए 5 ग्राम के लिए 10,000 रुपये देने को कहा था।

    जांच

    ड्रग कनेक्शऩ की जांच कर रही है NCB

    ED द्वारा रिया चक्रवर्ती का फोन जब्त करने और उनकी व्हाट्सऐप जांच का खुलासा होने के बाद NCB इस मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही है।

    रिया के फोन में उनकी श्रुति मोदी, जया साहा, सैमुअल मिरांडा और गौरव आर्या के साथ कई चैट्स हैं, जिनमें ड्रग्स का जिक्र है।

    26 अगस्त को NCB ने NDPS कानून की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

    NCB ने अपनी जांच की शुरुआत 27 अगस्त को शुरू की थी।

    मामला

    14 जून को घर पर मृत मिले थे सुशांत

    कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके और बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर पर मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने सुशांत के आत्महत्या करने की आशंका जताई थी।

    मामले में मोड़ सुशांत के पिता केके सिंह के बिहार में रिया के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद आया। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम
    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी

    मुंबई

    महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के प्रसार के बीच मुंबई में 15 जुलाई तक धारा-144 लागू महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश के प्रमुख शहरों में क्वारंटाइन के क्या-क्या नियम हैं? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कंटेनमेंट जोन क्या होते हैं और इन्हें कैसे निर्धारित किया जाता है? दिल्ली
    जॉब्स: 5वीं पास से लेकर डिग्री वाले तक इन भर्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन केरल

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, मीडिया पर लगाया दोषी ठहराने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के परिवार ने CBI को दिया बयान, बोले- अभिनेता की हत्या हुई मुंबई पुलिस
    सुशांत मामला: रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तीन घंटे चली बहस, फैसला सुरक्षित मुंबई पुलिस
    सुशांत के परिवार ने जारी की नौ पेज की चिट्ठी, बयां किया अपना दर्द बॉलीवुड समाचार

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत के अकाउंट से 50 करोड़ रुपये निकलने पर भी मुंबई पुलिस चुप्प- बिहार के DGP बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है? बॉलीवुड समाचार
    रिया पर सुशांत के असिस्टेंट के खुलासे, बोले- यूरोप ट्रिप के बाद बदल गए थे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025