NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, शिवसेना IT सेल ने की देशद्रोह के मुकदमे की मांग
    अगली खबर
    बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, शिवसेना IT सेल ने की देशद्रोह के मुकदमे की मांग

    बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, शिवसेना IT सेल ने की देशद्रोह के मुकदमे की मांग

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 08, 2020
    11:18 am

    क्या है खबर?

    मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से करने वाले बयान के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    शिवसेना की IT सेल ने कंगना के खिलाफ इस बयान को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि कंगना के खिलाफ देशद्रोह के मामले में FIR दर्ज की जाए।

    ठाणे के श्रीनगर पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कर ली गई है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    बयान

    क्या था कंगना रनौत का विवादित बयान?

    दरअसल, कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना PoK से करते हुए विवादित ट्वीट किया था।

    इसके बाद बॉलीवुड कलाकारों समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने कंगना के इस बयान का विरोध किया था।

    शिवसेना नेता संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को 'हरामखोर' लड़की बताया था।

    बाद में उन्होंने इसका मतलब 'नॉटी' बताकर अपना बचाव करने की कोशिश की। वहीं शिवसेना ने भी कंगना से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है।

    जानकारी

    कंगना और शिवसेना के बीच शुरू हुआ वाकयुद्ध

    सुशांत सिंह मामले में बॉलीवुड में व्याप्त नेपोटिज्म के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाली कंगना रनौत और शिवसेना के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। आए दिन दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ बयान सुनने को मिल रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    पुलिस को शिकायत सौंपते शिवसैनिक

    Maharashtra: Shiv Sena IT Cell files a complaint at Shrinagar Police Station in Thane against Kangana Ranaut seeking FIR against her under 'charges of sedition for her Pakistan occupied Kashmir (PoK) analogy for Mumbai'. pic.twitter.com/wiiFkWBIFm

    — ANI (@ANI) September 8, 2020

    प्रतिक्रिया

    उद्धव ठाकरे ने भी दी प्रतिक्रिया

    कंगना के बयान के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अप्रत्यक्ष रूप से कंगना पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं हैं जहां से वे अपना रोजगार, काम धंधा शुरू करते हैं।

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी कंगना के इस बयान को गलत बताया था।

    वहीं कांग्रेस ने कहा कि वह असहमति का सम्मान करती है, लेकिन कंगना का यह बयान बचकाना है।

    सुरक्षा

    कंगना को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

    इसी बीच लगातार सुर्खियों में बनी हुई कंगना रणौत को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

    अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो कंगना की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें इस स्तर की सुरक्षा दी गई है।

    इससे पहले रविवार को कंगना के पिता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को खत लिखकर अपनी बेटी के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

    प्रतिक्रिया

    महाराष्ट्र सरकार ने जताई फैसले पर हैरानी

    कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार ने हैरानी जताई है।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, "मुंबई या महाराष्ट्र जो भी उसका अपमान करता है, ऐसे व्यक्ति को केंद्र शासन 'Y' प्लस की सुविधा देता है ये बहुत ही आश्चर्यकारक और दुखकारक है। महाराष्ट्र कोई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस का ही नहीं है। भाजपा का भी है पूरी जनता का है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी

    मुंबई

    इन छह शहरों से 6-19 जुलाई तक कोलकाता नहीं जाएगी एक भी उड़ान दिल्ली
    क्या कोरोना वायरस का कर्व फ्लैट करने में कामयाब रही मुंबई? जानें क्या कहते हैं आंकड़े महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: WHO प्रमुख ने की संक्रमण रोकने के लिए मुंबई के धारावी की प्रशंसा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल पुणे

    महाराष्ट्र

    भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए किस टेस्ट की है बेहतरीन सटीकता भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में फिर गिरी मामलों की दैनिक वृद्धि दर, लगभग सभी राज्यों में गिरावट भारत की खबरें
    सुशांत सिंह मामला: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR बिहार

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: क्या फडणवीस सरकार ने कराई थी विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या फडणवीस सरकार ने विपक्षी नेताओं के फोन टैप करवाए थे? मामले की होगी जांच महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या गठबंधन सरकार में हुई दरार की शुरुआत? इन मुद्दों पर नहीं बनी आम सहमति महाराष्ट्र
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश

    मोटर वाहन अधिनियम: गुजरात और उत्तराखंड के बाद दूसरे राज्य भी कम कर सकते हैं जुर्माना ओडिशा
    HP TET 2019: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कब आयोजित होगी परीक्षा शिक्षा
    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार
    तीन बच्चे होने के कारण पंचायत समिति की महिला चेयरपर्सन को कोर्ट ने किया अयोग्य घोषित ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025