NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुलिस का दावा- भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है शरजील इमाम
    अगली खबर
    पुलिस का दावा- भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है शरजील इमाम

    पुलिस का दावा- भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है शरजील इमाम

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 31, 2020
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    असम को भारत से काटने की बात कहने पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

    पुलिस ने दावा किया है कि क्राइम ब्रांच की पूछताछ में शरजील ने कहा कि वह पूरी तरह से कट्टरपंथी विचारधारा का है और वह भारत को एक इस्लामिक स्टेट के रूप में देखना चाहता है।

    गौरतलब है कि शरजील पुलिस रिमांड में है।

    बयान

    शरजील इमाम ने किया खुद के कट्टरपंथी होने का दावा

    पुलिस का दावा है कि शरजील ने पूछताछ में कहा कि वह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित रहा है। उसे पता था कि इस तरह के भाषण से उसकी गिरफ्तारी हो सकती है, लेकिन वह अपनी विचारधार नहीं छोड़ सकता था।

    उसने यह दावा किया कि सोशल मीडिया पर आए उसके भाषण के हिस्से से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि उसे अपनी गिरफ्तारी का कोई पछतावा नहीं है।

    जांच

    पुलिस करेगी शरजील के PFI से संबंधों की जांच

    दिल्ली व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को शरजील को जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस अब उनके इस्लामिक यूथ फेडरेशन और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से संबधों की भी जांच करेगी।

    इसके अलावा शरजील के सभी भाषणों के वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। यहां की पूछताछ खत्म होने के बाद असम पुलिस शरजील को अपने साथ ले जाकर पूछताछ करेगी।

    टारगेट

    छोटे शहर थे शरजील के अगले टारगेट

    पुलिस ने दावा किया कि देश विरोधी भाषण को लेकर सुर्खियों में आए शरजील इमाम इसके बाद देश के अन्य छोटे शहरों के लोगों को भड़काना चाहता था। उसका अगला कदम अलग-अलग शहरों में CAA और NRC के नाम पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचना था।

    हालांकि, लोगों की भावनाओं को भड़काने से पहले ही उसका वीडियो वायरल हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे गांव भागना पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    बयान

    शरजील ने दिया था भड़काऊ बयान

    शरजील इमाम गत 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक भड़काऊ भाषण देने को लेकर चर्चा में है।

    ट्विटर पर वायरल वीडियो में शरजील कह रहे हैं, "असम को भारत के शेष हिस्से से काट दिया जाना चाहिए तभी वह हमारी बात सुनेंगे। वहां मुस्लिम की या तो हत्या हो रही है या उन्हें डिटेंशन कैंप में रखा जा रहा है। असम को भारत के शेष हिस्से से स्थाई या अस्थाई रूप से अलग किया जा सकता है।"

    मामला दर्ज

    वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया था देशद्रोह का मामला

    वीडियो वारयल होते ही इमाम की मुश्किलें बढ़ गई थी। भाषण को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 124A, 153A और 505 के तहत मामला दर्ज किया था।

    असम पुलिस ने उनके खिलाफ उग्रवाद रोधी कानून (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया थी।

    इसी प्रकार उत्तर प्रदेश और मणिपुर में भी उनके खिलाफ देशद्रोह के तहत मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित राज्यों से सहयोग मांगा था।

    परिचय

    JNU से हासिल की थी PhD की डिग्री

    शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक वहा अध्यापन कार्य भी किया था।

    स्नातक के बाद उन्होंने बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में दो साल तक डेवेलपर के रूप में काम किया था।

    उन्होंने वर्ष 2013 में JNU से आधुनिक इतिहास में मास्टर्स करने के लिए प्रवेश लिया था। यहां से MPhil और फिर PhD की डिग्री हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    बिहार
    असम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: शाही इमाम बुखारी ने कहा- नागरिकता कानून का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना-देना नहीं दिल्ली
    2008 जयपुर बम धमाकों के मामले में चार दोषी करार, 71 लोगों की हुई थी मौत जयपुर
    दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे दिल्ली
    नागरिकता कानून का विरोध: फिर हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद दिल्ली

    दिल्ली

    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर बिहार
    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: बृजेश ठाकुर समेत 19 आरोपी दोषी करार, जानिए क्या था यह मामला बिहार
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी दुष्यंत की पार्टी, बताई यह वजह हरियाणा

    बिहार

    पीड़िता से माफी मांगने का आदेश दे कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपियों को दी जमानत तेलंगाना
    शादी में इस शख्स ने दुल्हन को उपहार स्वरूप दिए पांच किलो प्याज, देंखे वायरल वीडियो भारत की खबरें
    बिहार: पुलिस को मिली दो महिलाओं की अधजली लाश, तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान रेप
    दिल्ली अग्निकांड: पीड़ितों ने आग में रहते हुए घर किए फोन, एक बोला- मरने वाला हूं दिल्ली पुलिस

    असम

    संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त, जानें कौन-कौन से अहम बिल हुए पारित पाकिस्तान समाचार
    पूर्वोत्तर में प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका, इंग्लैंड ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी अमेरिका
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें
    झारखंड की रैली में अमित शाह ने दिए नागरिकता कानून में बदलाव के संकेत झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025