Page Loader
प्रधानमंत्री मोदी पर किताब लिखने वाले संजय शेरपुरिया करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी पर किताब लिखने वाले संजय शेरपुरिया गिरफ्तार (तस्वीर: ट्विटर/@ravisgupta12)

प्रधानमंत्री मोदी पर किताब लिखने वाले संजय शेरपुरिया करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Apr 26, 2023
06:10 pm

क्या है खबर?

संजय शेरपुरिया को संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्हें विभूतिखंड से गिरफ्तार किया। शेरपुरिया ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'दिव्यदर्शी मोदी' नाम से पुस्तक लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी 'हिंंदू धर्म की धरोहर भारतीय संस्कृति' पुस्तक का विमोचन मोहन भागवत से करवाया था। वह कई बड़े भाजपा नेताओं से अपने संबंध होने का दावा करते हैं।

गिरफ्तार

दिल्ली और गुजरात तक फैला हुआ था शेरपुरिया का नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक, शेरपुरिया 'संजय फॉर यूथ' नाम से एक संस्था चलाते हैं। आरोप है कि इसी संस्था की आड़ वह करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली और गुजरात में अपना नेटवर्क फैला रखा है। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि उत्तर प्रदेश STF के ADG अमिताभ यश ने की। पुलिस ने शेरपुरिया को गिरफ्तार करने के लिए काफी पड़ताल करने के बाद साक्ष्य जुटाए। शेरपुरिया की कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर नामचीन लोगों के साथ तस्वीरें वायरल