Page Loader
पहलवानों को गोली मारने की धमकी देने वाले सेवानिवृत्त IPS के खिलाफ हुई थी जांच
सेवानिवृ्त्त IPS अधिकारी अस्थाना के खिलाफ गृह मंत्रालय ने की थी जांच (तस्वीर: ट्विटर/@Ncasthana)

पहलवानों को गोली मारने की धमकी देने वाले सेवानिवृत्त IPS के खिलाफ हुई थी जांच

लेखन गजेंद्र
May 30, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों को गोली मारने की बात कहने वाले सेवानिवृत्त IPS अधिकारी एनसी अस्थाना वर्ष 2012 में कश्मीर पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर गृह मंत्रालय के निशाने पर रह चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस के पुराने लेख के मुताबिक, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कश्मीर में भारत विरोधी भावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और चुनावों में लोगों की भागीदारी यह साबित नहीं करती है कि वे भारतीय प्रणाली पर भरोसा करते हैं।

विवाद

पुस्तक को लेकर भी चर्चा में रहें

अस्थाना के कश्मीर को लेकर दिए गए बयान की हुर्रियत नेताओं ने प्रशंसा की थी। इसके बाद तत्कालीन UPA सरकार ने उनके खिलाफ जांच शुरू की। केरल कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी रहे अस्थाना कश्मीर पर लिखी एक किताब को लेकर भी विवाद में रहे थे। उन्होंने किताब अपनी पत्नी अंजलि निर्मल के साथ 2010 की अशांति के दौरान घाटी में अपने कार्यकाल के बारे में लिखी थी। इस पर भी जांच हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

पुराने लेख का ट्वीट पत्रकार साक्षी जोशी ने किया