NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 22,771 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 22,771 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 22,771 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 04, 2020
    10:51 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,771 नए मामले सामने आए और 442 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल पहली बार 20,000 से अधिक 20,903 नए मामले सामने आए थे।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 6,48,315 हो गई है, वहीं 18,655 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,35,433 है।

    रिकवरी रेट

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 14,335 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 14,335 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,94,227 हो गई है जो कुल मामलों की 60.80 प्रतिशत है।

    अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,42,383 टेस्ट किए गए और अब तक कुल 95.40 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

    तमिलनाडु

    एक लाख से अधिक मामलों वाला दूसरा राज्य बना तमिलनाडु

    बीते 24 घंटे में 4,329 नए मामलों के साथ ही तमिलनाडु एक लाख से अधिक संक्रमितों वाला दूसरा राज्य बन गया। राज्य में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,02,721 है, जिनमें से 1,385 की मौत हुई है। 64,689 मामलों के साथ चेन्नई अकेले तमिलनाडु के 62.9 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है।

    तमिलनाडु देश का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और उससे पहले केवल महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ऊपर गई है।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में फिर से सामने आए रिकॉर्ड मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,364 नए मामले सामने आए जो अब तक किसी भी राज्य में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। राज्य में पिछले दो दिनों से 6,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 1,92,990 हो गई है।

    बीते दिन 198 मौतों के साथ राज्य में अब तक 8,376 लोगों की मौत हो चुकी है।

    दिल्ली और गुजरात

    दिल्ली औऱ गुजरात की ये है स्थिति

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो शहर में शुक्रवार को 2,520 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 94,695 हो गई है। इनमें से 2,923 की मौत हुई है, वहीं 65,624 (69.30 प्रतिशत) ठीक हो चुके हैं।

    चौथे सबसे अधिक प्रभावित राज्य गुजरात में अब तक 34,600 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 1,904 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में बीते दिन 687 नए मामले सामने आए।

    दुनिया की स्थिति

    दुनिया में ये है संक्रमण की स्थिति

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.10 करोड़ हो गई है, वहीं 5.24 लाख से अधिक की मौत हुई है।

    27.93 लाख संक्रमितों और 1.29 लाख मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। ब्राजील (15.39 लाख) और रूस (6.66 लाख) अगले दो सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।

    भारत अगले कुछ दिनों में रूस को पीछे छोड़ तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    भारत की खबरें

    अनलॉक 2: कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, बाहरी इलाकों में अतिरिक्त छूट भारत सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 18,522 मामले, पहली भारतीय वैक्सीन को मिली ट्रायल की मंजूरी कोरोना वायरस
    चीन की आक्रमकता को देखते हुए भारत ने गलवान घाटी सेक्टर में तैनात किए T-90 टैंक चीन समाचार
    बैन के बाद टिक-टॉक ने कहा- चीनी सरकार के साथ कभी कोई जानकारी शेयर नहीं की चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    पटना: शादी समारोह में शामिल हुए 79 लोग कोरोना संक्रमित, दो दिन बाद दूल्हे की मौत बिहार
    मास्क न पहनने के कारण किस प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगा था, जिनका मोदी ने किया जिक्र? यूरोप
    आंध प्रदेश: मास्क पहनने को कहा तो डिप्टी मैनेजर ने महिला कर्मचारी को पीटा, गिरफ्तार आंध्र प्रदेश
    इस दिन से देख पाएंगे टीवी सीरियल्स के नए एपिसोड्स, जानिए क्या होगी आगे की कहानी टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025