NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बांध टूटने से कई गांव जलमग्न, छह की मौत, कई लोग लापता
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बांध टूटने से कई गांव जलमग्न, छह की मौत, कई लोग लापता

    महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बांध टूटने से कई गांव जलमग्न, छह की मौत, कई लोग लापता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 03, 2019
    10:42 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के चलते रत्नागिरी का तिवरे बांध टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

    इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताये जा रहे हैं।

    जब तक चिपलुन में बने इस बांध के टूटने के बारे में ग्रामीणों को चेताया जाता, उससे पहले ही पानी यहां बने घरों को अपने साथ बहाकर ले गया।

    बाढ़ जैसे हालात

    बांध के पास बसे सात गांव जलमग्न

    बांध में दरार आनी मंगलवार शाम को शुरू हुई और देर रात यह टूट गया। अभी तक 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    प्रशासन ने कहा कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बांध में जलस्तर बढ़ गया था। प्रशासन ने आशंका जताई है कि लापता लोगों को संख्या बढ़ भी सकती है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांध के नीचे बसे सात गांवों से संपर्क टूट गया है।

    जानकारी

    बचाव अभियान में NDRF भी शामिल

    स्थानीय पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। बुधवार सुबह तक छह लोगों के शव मिले हैं। राहत और बचाव अभियान में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमों को भी लगाया गया है।

    मुंबई में बारिश

    मुंबई में 24 घंटे में दशक की सबसे भारी बारिश

    बता दें, पिछले कुछ दिनोें से मुंबई भारी बारिश के कारण बेहाल है। बारिश की वजह से कभी न थमने वाले शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है।

    मुंबई में 24 घंटों में एक दशक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जिस वजह से शहर में जगह-जगह पानी भर गया है।

    इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। बारिश की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 30 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं।

    जानकारी

    बारिश और हाई टाइड की चेतावनी जारी

    मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले कई घंटों तक बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है। साथ ही हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। दोपहर लगभग 12.30 बजे और शाम 6.30 बजे हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    हादसा

    अंडरपास में गाड़ी डूबने से दो लोगों की मौत

    मुंबई में अंडरपास में भरे पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।

    दरअसल, इरफान और गुलशाद नामक दो दोस्त सोमवार रात अपने घर लौट रहे थे। मलाड के पास उन्हें रास्ते में पड़ने वाले एक अंडरपास में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और उनकी स्कॉर्पिओ गाड़ी पानी में फंस गई।

    धीरे-धीरे पानी इंजन के अंदर चला गया, जिससे ऑटोमेटिक विंडो जाम हो गए। इस वजह से दोनों दोस्त गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके।

    राजनीति

    कांग्रेस ने साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

    बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। राज्य की भाजपा-शिवसेना सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने इसे घमंडी, भ्रष्ट और अक्षम करार दिया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि सत्ता की घमंडी, असक्षम और भ्रष्ट शिवसेना-भाजपा गठबंधन 25 सालों से मुंबई को बाढ़ के मौसम में डूबने के लिए छोड़ देता है। क्या यह गठबंधन कभी इसकी जिम्मेदारी लेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    होलिका दहन के साथ मुंबई में जलेगा PUBG का पुतला, गेम को बैन करने की मांग महाराष्ट्र
    मुंबई: बार बालाओं पर पैसे उड़ाने वाले आरोपियों को अनाथालय में पैसा दान करने का आदेश महाराष्ट्र
    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव महाराष्ट्र
    IIT बॉम्बे: एयरोस्पेस विभाग के बाहर हुए धमाके में तीन लोग घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल IIT-बॉम्बे

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    पाकिस्तान का लड़ाकू विमान मार गिराने वाले बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को मिलेगा पुरस्कार भारत की खबरें
    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़
    डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025