NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच राशन लेने गई महिला से डीलर ने किया दुष्कर्म
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच राशन लेने गई महिला से डीलर ने किया दुष्कर्म

    उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच राशन लेने गई महिला से डीलर ने किया दुष्कर्म

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 17, 2020
    06:04 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद अपराधों में कमी आने की बात कही जा रही है।

    इसी बीच उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला गांव में एक राशन डीलर ने मुफ्त राशन देने के बहाने से घर में घुसकर एक महिला की अस्मत लूट ली।

    वारदात के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर लिया।

    वारदात

    राशन लेने गई महिला को डीलर ने बैरंग लौटाया

    शामली पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राशन डीलर विनोद कुमार है।

    उन्होंने बताया कि पीड़िता घर में राशन खत्म होने पर गत बुधवार को शेखजादगान मौहल्ले स्थित डीलर के पास सरकार की ओर से दिया जा रहा मुफ्त राशन लेने गई थी। काफी देर खड़े रहने के बाद उसने पीड़िता को वापस भेज दिया।

    शाम को आरोपी राशन देने के बहाने से महिला के घर में घुस गया और उसका दुष्कर्म कर दिया।

    मुसीबत

    लॉकडाउन होने के कारण पंजाब में फंसा है पीड़िता का पति

    पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बताया कि पीड़िता का पति दिहाड़ी मजदूर है और काम के सिलसिले में वह पंजाब गया था।

    कोरोना महामारी के कारण गत 25 मार्च को सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इससे उसका पति वापस नहीं लौट सका।

    ऐसे में महिला के पास पैसे खत्म होने के कारण राशन की दिक्कत आ गई थी और वह सरकार की ओर से दिया जाने वाला मुफ्त राशन लेने गई थी। डीलर ने इसी का फायदा उठा लिया।

    मदद

    गत तीन सप्ताह से मकान मालिक कर रहा था पीड़िता की मदद

    प्रकरण में पीड़िता के मकान मालिक ने बताया कि उसके पति के पंजाब में फंसने के कारण महिला के पास पेट भरने के भी पैसे नहीं थे। गत तीन सप्ताह से वो ही उसे दोनों समय का भोजन दे रहे थे, लेकिन लॉकडाउन में लगातार बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण वह ज्यादा दिन उसे खाना नहीं खिला सके।

    इसी कारण महिला ने मुफ्त का राशन लेने का विचार किया था, लेकिन उसे राशन के चलते अपनी इज्जत गंवानी पड़ गई।

    जानकारी

    पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

    पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया और महिला के बयान दर्ज कराए। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया।

    हत्या

    कासगंज में दिव्यांग युवक ने की थी वृद्धा की हत्या

    बता दें कि लॉकडाउन के बीच भी उत्तर प्रदेश में अपराधों का क्रम जारी है।

    बुधवार को कासगंज जिले के होडलपुर गांव में एक दिव्यांग युवक देव किशन उर्फ मोनू ने मकान पर कब्जा करने के लिए 65 वर्षीय वृद्ध महिला श्यामवती (65) पत्नी हरीशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी थीं।

    चौंकाने वाली बात यह थी कि इस वारदात का पड़ोसियों ने वीडियो तो बनाया, लेकिन उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: जनता कर्फ्यू के दौरान जन्मी बच्ची, परिजनों ने नाम रखा 'कोरोना' गोरखपुर
    Post Office Recruitment 2020: बिना किसी परीक्षा के 10वीं के नंबर के आधार पर होगी भर्ती शिक्षा
    लॉकडाउन का असर, पटना में लड़की ने वीडियो कॉल के जरिये किया निकाह पटना
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी की लोगों से अपील, 21 दिनों तक करें गरीब परिवारों की मदद भारत की खबरें

    क्राइम समाचार

    मुंबई में 24 घंटे मॉल और दुकानें खोलने पर बोले भाजपा नेता- इससे रेप केस बढ़ेंगे मुंबई
    फेसबुक पर बढ़ते फॉलोअर्स के कारण मोबाइल पर बिजी रहने लगी पत्नी, पति ने मार डाला जयपुर
    बिहार: हवस की भूख में पागल दरिंदों ने HIV पॉजीटिव महिला से किया गैंगरेप बिहार
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने चीन समाचार
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए बुजुर्गों को मानसिक रूप से फिट रखने के असरदार उपाय लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने की 170 हॉटस्पॉट और 207 सामान्य जिलों की पहचान भारत की खबरें
    अमेरिका द्वारा फंडिंग रोके जाने से WHO के कामों पर क्या असर पड़ेगा? चीन समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: दान देकर सुर्खियां बटोरने वालों पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- दिखावा न करें बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन बढ़ने के बाद गृह मंत्री अमित शाह बोले- पर्याप्त है अन्न और दवा भंडार शशि थरूर
    सरकार ने जारी की लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद भारत की खबरें
    नितिन गडकरी ने लॉकडाउन को अवसर में बदलने का बनाया प्लान, शुरू करेंगे हाईवे निर्माण कार्य भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025