NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: जमानत पर बाहर रेप के आरोपी ने फिर से उसी महिला का किया रेप, गिरफ्तार
    अगली खबर
    मुंबई: जमानत पर बाहर रेप के आरोपी ने फिर से उसी महिला का किया रेप, गिरफ्तार

    मुंबई: जमानत पर बाहर रेप के आरोपी ने फिर से उसी महिला का किया रेप, गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 06, 2019
    11:55 am

    क्या है खबर?

    मुंबई में रेप केस में जमानत पर बाहर एक व्यक्ति को फिर से उसी महिला का रेप का करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी पर महिला ने 2013 में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

    मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और कुछ महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी।

    शिकायत के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद उसने चाकू की नोक पर महिला का अपहरण करके फिर से उसका रेप किया।

    पृष्ठभूमि

    2012 से एक-दूसरे को जानते हैं आरोपी और महिला

    मुंबई पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय आरोपी और 25 वर्षीय पीड़ित महिला एक-दूसरे के पड़ोसी थे और एक-दूसरे को 2012 से जानते हैं।

    2013 में आरोपी और महिला रिलेशनशिप में थे। तब महिला ने आरोपी पर शादी का वादा करके उसके रेप का आरोप लगाया था।

    आरोपी के शादी से मना करने के बाद महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

    कुछ महीने पहले आरोपी जमानत हासिल करने में कामयाब रहा।

    जानकारी

    जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने महिला को उसके घर के पास पकड़ा

    जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने महिला से मिलने की कोशिश की। जब महिला ने इससे इनकार किया तो आरोपी ने महिला के घर के पास उसे पकड़ लिया। उसने महिला से शादी करने के बारे में पूछा जिससे उसने इनकार कर दिया।

    आरोप

    चाकू की नोक पर महिला को अपने घर ले गया आरोपी

    शिकायत के अनुसार, 25 अक्टूबर को आरोपी ने एक बार फिर से महिला को उसके घर के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू की नोक पर उसे एक बाइक पर बैठा लिया।

    इसके बाद वह महिला को अपने घर लेकर गया और उसका रेप किया।

    महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और मदद के लिए चिल्लाने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

    शिकायत

    आरोपी के बाथरूम जाने पर उसके घर से भागी महिला

    महिला ने बताया कि जब आरोपी बाथरूम गया तो वह उसके घर से भागने में कामयाब रही और इसके बाद पुलिस के पास आकर केस दर्ज कराया।

    पुलिस ने मामले में अपहरण, मारपीट, रेप, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और शुरूआती रिपोर्ट में सामने आया है कि उसका यौन शोषण हुआ था।

    जांच

    आरोपी गिरफ्तार, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

    पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में पूर्वी मुंबई की कई जगहों पर टीमें भेजी गईं।

    आरोपी को इस हफ्ते की शुरूआत में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस उस जगह के CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है, जहां से महिला का अपहरण किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    रेप
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    मुंबई

    विकास दर कम रहने का शेयर बाजार पर भारी असर, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट चीन समाचार
    गणेशोत्सव की हुई शुरुआत, बाप्पा को खुश रखना चाहते हैं तो न करें ये तीन काम महाराष्ट्र
    हाफिज सईद, दाऊद, अजहर और लखवी नए कानून के तहत आतंकी घोषित, रेड कॉर्नर नोटिस जारी पाकिस्तान समाचार
    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी ठाणे

    रेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    #MeToo: आलोक नाथ मामले में 20 साल बाद होगा विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट बॉलीवुड समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त क्राइम समाचार
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस

    मुंबई पुलिस

    #MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025