Loading...
जयपुर में CRPF परिसर के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप, बम-निरोधक दस्ते ने नष्ट किया
जयपुर में CRPF परिसर के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप

जयपुर में CRPF परिसर के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप, बम-निरोधक दस्ते ने नष्ट किया

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
08:05 pm

क्या है खबर?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) परिसर के पास एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे आमेर इलाके में स्थित परिसर के सामने एक खेत में महिला को संदिग्ध चीज दिखी थी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बल अधिकारियों को भी बुलाया। संदिग्ध बम मोर्टार शेल बताया जा रहा है।

जांच

बम नष्ट करने पर हुआ तेज धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की सूचना पर आतंक विरोधी बल, सिविल डिफेंस, अग्निशनम टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली करा दिया और सुरक्षा उपाय लागू किए।

इसके बाद बम निरोध दस्ता बम को आबादी से दूर एक सुनसान स्थान पर ले गया और बड़ा गड्ढा खोदकर उसे उसके अंदर डाला, जिसके बाद तेज धमाका हुआ है।

जांच

CRPF परिसर से डेढ़ किलोमीटर दूर था खेत

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मोर्टार पुराना लग रहा था, जिससे जुड़ी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षित रख ली है। वे आगे की जांच कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बम CRPF परिसर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में कचरे में कहां से आया। इससे पहले यहां ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज को चेक कर रही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

मौके पर मौजूद भीड़

ADVERTISEMENT