LOADING...
राजस्थान: शादी में आई लड़कियों को छेड़ने पर बवाल, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला
राजस्थान में शादी के दौरान 2 पक्षों में मारपीट

राजस्थान: शादी में आई लड़कियों को छेड़ने पर बवाल, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला

लेखन गजेंद्र
May 17, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के खैरथल में एक शादी समारोह में शामिल लड़कियों से अभद्रता करने पर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडों सो पीटा और कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना ततारपुर गांव में शुक्रवार तड़के 4:00 बजे घटी। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी कोई हिरासत में नहीं है।

मारपीट

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर के मुताबिक, लड़की पक्ष की ओर से घायल एक रिश्तेदार ने बताया कि बढली की ढाणी में जलसिंह जाट की 2 बेटियों के लिए बारात ततारपुर से ही आई थी। सुबह 4:00 बजे फेरे होने के जलसिंह के भांजे अशोक और उसके कुछ दोस्तों ने बारात में आई लड़कियों को छेड़ दिया, जिसका विरोध करने पर युवकों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई थी।

जांच

घटना के बाद से आरोपी फरार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर भेजा गया है, जिनमें गिरधारी जाट, कैलाश जाट और राम स्वरूप शामिल हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनको पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।