Page Loader
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 24 जून तक राहत रहने की उम्मीद
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना (तस्वीर: ट्विटर/@kannan450071093)

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 24 जून तक राहत रहने की उम्मीद

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2023
11:12 am

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार की शुरुआत बारिश से हुई, जिससे यहां मौसम सुहावना हो गया। यहां अगले कुछ दिन तक तापमान में कमी नजर आएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। दिल्ली में 19 जून से लेकर 24 जून तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान हल्की बूंदाबादी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दिखेगी।

मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर और शिकारपुर समेत अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार दिख रहे हैं। राजधानी लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी में तापमान 40 से ऊपर बना हुआ है। यहां मानसून 24 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना