Page Loader
फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना (तस्वीर: pixabay)

फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2023
11:19 am

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में 6 दिन तक बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु औऱ केरल में अगले 5 दिन तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम

तापमान में आएगी 4 से 5 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि जिन राज्यों में बारिश होगी, वहां तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे एक हफ्ते तक मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि भारत के कई राज्यों में एक हफ्ते तक लू की कोई संभावना नहीं है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।