Page Loader
दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश, 28 को आएगा मानसून
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश, 28 को आएगा मानसून

लेखन गजेंद्र
Jun 21, 2024
04:18 pm

क्या है खबर?

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली और आसपास के लोगों को शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद यहां काफी देर बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।

रोजाना 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज करने वाली दिल्ली में दोपहर बाद 3 बजे का तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

इससे पहले गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में रात का तापमान अभी और गिरेगा।

मौसम

27 को मानसून देगा दस्तक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 3 दिन तक मौसम अच्छा रहने की संभावना है।

शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

इसके बाद 2 दिन गर्म हवाएं चलेंगी। संभवत: 28 जून से मानसून दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा और लगातार 3 से 4 दिन तक रुक-रुककर बारिश होगी।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में बारिश