NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में बारिश का दौर जारी, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
    अगली खबर
    मुंबई में बारिश का दौर जारी, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
    भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की

    मुंबई में बारिश का दौर जारी, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 27, 2024
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    देश में मानसून का आखिरी चरण चल रहा है। इसमें महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है।

    मुंबई में गुरुवार से हो रही बारिश के कारण कुर्ला ईस्ट, नेहरू नगर और चेंबूर जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

    इधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    चेतावनी

    IMD ने क्या जारी की है चेतावनी?

    IMD ने बुलेटिन में कहा है कि महाराष्ट्र में 27 और 28 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इसी तरह 27 और 28 सितंबर को कोंकण, गोवा और गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इसके अलावा 27 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, 28 से 30 सितंबर तक तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

    जानकारी

    अन्य राज्यों में क्या रहेगी स्थिति?

    IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पूरे दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।

    मुंबई

    मुंबई में बारिश से बिगड़े हालात

    महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच मुंबई में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

    इसको देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने गुरुवार को मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी थी। IMD की चेतावनी को देखते हुए इस आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

    महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव की वजह से लोकल ट्रेन और हवाई सेवाओं में भी व्यवधान पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    मानसून
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले ने कैसे सियासी भूचाल ला दिया? महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदरगाह निर्माण रोकने का आरोप लगाया, कही ये बातें नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: शिवाजी प्रतिमा गिरने पर MVA का प्रदर्शन, उद्धव-पवार समेत कई नेताओं ने निकाला मार्च मुंबई
    महाराष्ट्र में गाड़ियों के लिए महंगे हुए VIP नंबर, जानिए अब कितने दाम चुकाने हाेंगे महाराष्ट्र सरकार

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल: 4 अगस्त के लिए जारी हुए ताजा भाव, आपके शहर में कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 5 अगस्त के लिए अपडेट हुए भाव, कहां-कहां हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 अगस्त के लिए जारी हुए ताजा भाव, इन राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    जेप्टो बेंगलुरु में बनाएगी अपना मुख्यालय, जल्द कर सकती है घोषणा  बेंगलुरु

    मानसून

    मानसून के दौरान बालकनी लगेगी खूबसूरत, अपनाएं ये टिप्स घर की सजावट
    मानसून में अपने बगीचे में लगाएं ये 5 खूबसूरत और सुगंधित फूल, महक उठेगा घर-आंगन मानसून के टिप्स
    बारिश के मौसम में गीले जूतों को सुखाने में नहीं लगेगें कई दिन, अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    मानसून के दौरान रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, रहेगें स्वस्थ योग

    बारिश

    दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत दिल्ली
    नए संसद भवन की लॉबी में बारिश के पानी का रिसाव, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश दिल्ली
    राजस्थान के जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में डूबने से 3 की मौत राजस्थान
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से तबाही, कई लोगों की मौत बाढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025