Page Loader
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की देश की सबसे सुंदर रेल यात्राएं, देखें सूची
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की देश की सबसे सुंदर रेल यात्रा (तस्वीर: एक्स/@AshwiniVaishnaw)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की देश की सबसे सुंदर रेल यात्राएं, देखें सूची

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2024
05:22 pm

क्या है खबर?

रेल यात्रा का सबसे सुखद अनुभव उसकी खिड़कियों से बाहर का दृश्य निहारना होता है। देश में ऐसी कई रेल लाइन है, जहां के दृश्य काफी मनोरम हैं। ऐसे ही कुछ दृश्यों वाली रेल यात्राओं को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर साझा किया है। उनकी सूची में 6 रेल यात्राओं की छोटी वीडियो शामिल हैं, जो शानदार दृश्यों के लिए मशहूर हैं। इनमें नीलगिरी पर्वत से लेकर, गुजरात और जम्मू-कश्मीर तक की यात्राएं शामिल हैं।

रेल यात्रा

सूची में कौन-कौन सी रेल यात्राओं का जिक्र

वैष्णव की सूची में सबसे पहला जिक्र गुजरात के कच्छ का है, जिसमें हाल में शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल सफेद रेत के बीच से गुजरती है। दूसरी यात्रा नीलगिरी पर्वत की है, जो UNESCO की विश्व की धरोहर में शामिल है। तीसरी जम्मू-कश्मीर में बनिहाल से बड़गाम के बीच चलने वाली ट्रेन की है। चौथा दृश्य गोवा में दूध सागर और पांचवां दृश्य तिरुवनन्तपुरम में कप्पिल रूट का है, जिसमें ट्रेन नारियल के बाग से होकर निकलती है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, भारत की सबसे खूबसूरत रेल यात्राएं