Page Loader
रायबरेली में डॉक्टर ने पत्नी और 2 बच्चों का सिर हथौड़े से कुचला, फिर आत्महत्या की
रायबरेली में डॉक्टर ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या की (तस्वीर: फ्रीपिक)

रायबरेली में डॉक्टर ने पत्नी और 2 बच्चों का सिर हथौड़े से कुचला, फिर आत्महत्या की

लेखन गजेंद्र
Dec 06, 2023
11:25 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों का सिर हथौड़े से कुचलकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, घटना रेल कोच फैक्ट्री के आवास में घटी। मृतकों की पहचान अरुण कुमार, उनकी पत्नी अर्चना, 13 वर्षीय बेटी अदीबा और 4 वर्षीय आरव के रूप में हुई है। पुलिस को अरुण का शव में पंखे से लटका मिला, जबकि अन्य शव खून से सने पड़े थे।

हत्या

अवसाद में थे डॉक्टर अरुण

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अरुण मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में नेत्र चिकित्सक थे और सहायक मंडलीय चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। परिवार पिछले रविवार से किसी के संपर्क में नहीं था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अवसाद के मरीज थे, उन्होंने मृत्यु से पहले कई इंजेक्शन लगाए और बच्चों को नशे की दवाएं दीं। इसके बाद हथौड़े से वार किया। उन्होंने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। दंपति ने प्रेम विवाह किया था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए पुलिस ने क्या कहा