Loading...
पंजाब में फर्जी अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से शादी की, गहने लेकर फरार
पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी करने के बाद महिला फरार

पंजाब में फर्जी अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से शादी की, गहने लेकर फरार

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से धोखाधड़ी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक महिला ने खुद को पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) अधिकारी बताकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सरहिंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मंडोफल से शादी कर ली। इसके बाद कुछ ही महीनों के भीतर महिला कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश कर रही है।

घटना

फरवरी में हुई थी शादी

मंडोफल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में मनविंदर कौर से शादी की थी।

मंडोफल का आरोप है कि मनविंदर शादी के बाद सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर घर से चली गई और वापस नहीं लौटी।

आरोप है कि महिला और उसके परिवार ने शादी से पहले मनविंदर को PCS अधिकारी बताया था और अविवाहित होने का दावा किया था, जबकि वह शादीशुदा थी। महिला ने अपनी उम्र भी गलत बताई।

आरोप

परिवार के अन्य सदस्य भी ठगी में शामिल

मंडोफल का आरोप है कि महिला की पहली शादी हो चुकी थी, वह तलाकशुदा है। उसका एक 18 साल का बेटा भी है। यह बात उसने शादी के समय छिपाई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला समेत उनके भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, चचेरे भाई नरिंदर सिंह गोल्डी, भाभी रूपिंदर कौर और पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपी तरन तारन के सुर सिंह गांव के हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

शादी में आए थे आम आदमी पार्टी के बड़े नेता

मंडोफल की शादी में पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध सहित कई प्रमुख आम आदमी नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया था। उनकी शिकायत के बाद, पुलिस ने 6 लोगों की तलाश शुरू की है।

ADVERTISEMENT