Loading...
पंजाब के मनसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता को मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारी
पंजाब के मनसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता को मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारी

पंजाब के मनसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता को मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Oct 13, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि झोटा दवा विक्रेता अश्विनी कुमार से एक व्यक्ति को नशीली दवा बेचने को लेकर पूछताछ कर रहा था, तभी कुमार ने गोली चलाई। झोटा अपने मोबाइल फोन पर नशीली दवा बेचने की घटना को रिकॉर्ड कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुमार वारदात के बाद से फरार है।

वारदात

पूरा मामला क्या है?

टाइम्स ऑफ इडिया के मुताबिक, मंगलवार सुबह, झोटा की मुलाकात एक बुजुर्ग व्यक्ति से हुई, जिसने एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदी थीं।

झोटा उस व्यक्ति को मेडिकल स्टोर ले गया और केमिस्ट से पूछा कि वह प्रतिबंधित पदार्थ क्यों बेच रहा है। इस बात पर दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई और दुकान मालिक ने हथियार निकालकर झोटा पर गोली चला दी।

गोली लगने से घायल झोटा भागे, लेकिन केमिस्ट ने दोबारा गोली चलाई और आखिरकार वह गिर पड़े।

घटना

झोटा लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, झोटा लंबे समय से मानसा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे थे। वे नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों का लाइव वीडियो बनाते थे, जिसके कारण उनके कई दुश्मन हो गए थे।

झोटा के पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर अपने बेटे की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि उनके पोते-पोतियों की जान को अब खतरा है।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

पंजाब सरकार के खिलाफ गुस्सा

हत्या ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल राज्य के प्रमुख नशा-विरोधी अभियान, युद्ध नशीयां विरुद्ध, को लेकर जवाबदेही की मांग करने के लिए एकजुट दिख रहे हैं।

पंजाब पुलिस का कहना है कि वह आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लेंगे।

AAP सांसद मलविंदर सिंह कांग ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है बताई और कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी।

ADVERTISEMENT

इतिहास

अश्विनी कुमार को जूते की माला पहना चुका था झोटा

PTC के मुताबिक, जुलाई 2023 में झोटा और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा था। वह उसका पीछा करते हुए उस दुकान तक गए जहां से उसने दवाइयां खरीदी थीं।

झोटा को वहां प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं थी, जिसके बाद उन्होंने दुकान के मालिक अश्विनी कुमार को बाजार में जूते की माला पहनाकर घुमाया था। बाद में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने झोटा की शिकायत पर अश्विनी के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

ट्विटर पोस्ट

वारदात का दृश्य

ADVERTISEMENT