NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा, 1 अप्रैल से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
    अगली खबर
    पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा, 1 अप्रैल से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

    पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा, 1 अप्रैल से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 31, 2021
    09:53 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने बुधवार को राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की महिलाएं गुरुवार यानी 1 अप्रैल से राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

    पंजाब कैबिनेट मंत्रीमंडल ने बुधवार को इस योजना को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

    बता दें कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 8 मार्च को राज्य की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया था।

    लाभ

    1.31 करोड़ महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा योजना का लाभ

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पंजाब सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत चलाई जाने वाली इस योजना का राज्य की 1.31 करोड़ महिला और बालिकाओं को लाभ मिलेगा।

    बता दें कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी 2.77 करोड़ है। इनमें 1.46 करोड़ पुरुष और 1.31 करोड़ महिलाएं हैं।

    ऐसे में सरकार की यह योजना राज्य की आधी आबादी के लिए राहत का सौदा साबित होगी।

    सफर

    इन बसों में ही मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

    सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC), पंजाब रोडवेज बसें (PUNBUS) और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित सिटी बसों में ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

    हालांकि, महिलाओं को सरकारी स्वामित्व वाली वातानुकूलित बसों, वोल्वो बसों और HVAC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। इन बसों में यात्रा के लिए महिलाओं को अन्य यात्रियों की तरह ही एक समान किराया देना होगा।

    जानकारी

    मुफ्त यात्रा के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज

    मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक होगा। यात्रा के दौरान उन्हें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पंजाब का मूल निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

    अन्य

    चंडीगढ़ की इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

    सरकार की योजना के अनुसार पंजाब सरकार में कार्यरत कर्मचारियों के चंडीगढ़ में रहने वाली महिला पारीवारिक सदस्य भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    इसी तरह चंडीगढ़ की मूल निवासी पंजाब सरकार में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

    इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिल सकेगी। इस योजना से विशेषतौर पर कामाकाजी महिलाओं को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

    अन्य ऐलान

    PPP मोड पर चलाए जाएंगे मवेशियों के पौंड

    पंजाब कैबिनेट ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा के साथ जिलों में सरकार द्वारा संचालित मवेशियों के पौंड के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और आवारा पशुओं के खतरे से प्रभावी रूप से निपटने के लिए उन्हें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर चलाने की मंजूरी दी है।

    बता दें कि सरकार ने राज्य में मवेशियों के लिए 20 पौंड संचालित किए हैं। इनमें 10,024 मवेशियों को रखा जाता है। इसके संचालन के लिए सरकार ने 4385.35 लाख रुपये आवंटित किए थे।

    शुरुआत

    दिल्ली सरकार ने की थी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की शुरुआत

    बता दें कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शुरू की थी।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में यह योजना शुरू की थी। इस योजना का फायदा उठाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में महिलाओं को पिंक टिकट जारी किया जाता है। इस योजना के जरिए दिल्ली सरकार ने आम आदमी तक पकड़ बनाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली सरकार
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    चंडीगढ़

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: NCDC ने त्योहारी सीजन के लिए जारी की एडवाइजरी, जताई संक्रमण फैलने की आशंका दिल्ली
    समलैंगिक विवाह मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र को नोटिस, बताया नागरिक अधिकारों का मामला दिल्ली
    दिल्ली: केजरीवाल की वायु प्रदुषण को लेकर अपील, चलाया 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' अभियान दिल्ली
    जल्द ही कोरोना की राजधानी बन सकती है दिल्ली, सरकार के प्रयास हुए विफल- दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली

    पंजाब

    सरकार और किसानों के बीच बातचीत आज, कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसान हरियाणा
    पंजाब: दीवारों पर चिपके मिले मुख्यमंत्री अमरिंदर को मारने की धमकी के पोस्टर, मामला दर्ज अमरिंदर सिंह
    देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप, हजारों पक्षियों की मौत मध्य प्रदेश
    मोबाइल टावर तोड़फोड़ मामले में होई कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस भारत की खबरें

    अमरिंदर सिंह

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना में करतारपुर कॉरिडोर के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर मतभेद भारत की खबरें
    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाई भारत विरोधी ऐप, जानिये पूरा मामला पाकिस्तान समाचार
    सुरक्षा के लिए रात के समय महिलाओं को अपनी गाड़ी में घर तक छोड़ेगी पंजाब पुलिस ओडिशा
    नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, इन इलाकों में लागू नहीं होगा नया कानून पाकिस्तान समाचार

    चंडीगढ़

    देशभर में कई एयरपोर्ट अलर्ट पर, दिल्ली तक असर, कई उड़ाने रद्द भारत की खबरें
    भारतीय वायुसेना में शामिल हुए चार चिनूक हेलिकॉप्टर, जानिये इनकी खास बातें बोइंग
    रद्द हुई थी उड़ान, एयर इंडिया को मिला यात्री को 2.15 लाख रुपये देने का आदेश दिल्ली
    कार टकराने पर महिला ने व्यक्ति पर किया रॉड से हमला, वीडियो हुआ वायरल देश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025